Categories: Uncategorized

चंडीगढ़: CM सैनी ने ‘स्वच्छ हरियाणा मिशन’ के तहत सिविल सचिवालय में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

चंडीगढ़:

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को सार्वजनिक स्थानों और सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘स्वच्छ हरियाणा मिशन’के अंतर्गत 31 जनवरी, 2025 तक चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान के चलते हरियाणा सिविल सचिवालय में औचक निरीक्षण कर अभियान का जायजा लिया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हरियाणा को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है, जिसके तहत सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि, वे अपने कार्यालयों में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। कार्यालयों में स्वच्छ वातावरण होगा तो कार्य में गति आएगी

वहीं, सीएम ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को स्वच्छ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने देश के नागरिकों से स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत बनाने का आह्वान किया है। क्योंकि, 2014 से पहले लोग खुले में शौच के लिए जाते थे, लेकिन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हर घर शौचालय योजना चलाकर आज देश को ओडीएफ मुक्त किया है।

इसके अलावा, उन्होंने पर्यावरण की स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया है और इसके लिए एक पेड़ माँ के नाम अभियान चलाया हुआ है, जिसके अंतर्गत अब तक लाखों पेड़ लगाए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी की व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ अपने आस-पास के स्थल को भी साफ सुथरा बनाए रखने की जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण होने से हम निरोगी रहेंगे

इस दौरान उनके साथ मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक के मकरंद पांडुरंग, विशेष सचिव, निगरानी एवं समन्वय प्रियंका सोनी और विशेष सचिव, सचिवालय स्थापना संवर्तक सिंह मौजूद रहे।

 

Abhishek Saini

वर्तमान में मैं 4Iconic Media Group में पिछले तीन वर्षों से न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों के अनुभव के साथ संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और कंटेंट की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सुदर्शन न्यूज से की, जिसके बाद A2Z न्यूज चैनल, जनता टीवी, MH1 न्यूज सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिला। समाचार संपादन, कंटेंट प्लानिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूजरूम मैनेजमेंट में व्यापक अनुभव हासिल किया है। लेखन मेरा जुनून है और निष्पक्ष, प्रभावशाली तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा हूं। मीडिया जगत में अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच के बल पर लगातार नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा हूं।

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

2 hours ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

5 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

6 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

6 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

7 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago