Uncategorized

‘…तुम पर चप्पलें बरसाएगी आवाम’ अरविंद केजरीवाल पर असदुद्दीन ओवैसी के बिगड़े बोल

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ओखला विधानसभा में जनसभा कर केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। इतना ही नहीं विवादित बयान भी दे डाला। दरअसल दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव प्रचार के दौरान विवादित बयानबाजी का दौर भी जारी है। इसी कड़ी में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ओखला विधानसभा में जनसभा कर केजरीवाल पर बेहद तीखे हमले किए। ओवैसी ने यहां तक कह दिया कि अगर वह दिल्ली की गलियों में पैदल चलेंगे तो उन पर जनता चप्पल बरसाएगी। उन्होंने केजरीवाल पर ओखला के विकास के लिए काम न करने का आरोप लगाया।

‘…तुम पर चप्पलें बरसाएगी आवाम’

ओवैसी ने कहा यहां विकास क्यों नहीं हुआ। 10 साल से केजरीवाल मुख्यमंत्री है, सब जगह डेवलपमेंट हो रहा है। आज शाहीनबाग की गलियों में मैं पैदल चला तुम 10 मिनट चलकर दिखाओ। मुझ पर तो फूल बरसाए गए तुम पर चप्पलें बरसाएगी आवाम यहां की। इतने खड्डे यहां पर है, गंदगी है, ना सफाई का कोई इंतजाम है। 10 साल से बाजा बजा रहे हैं। गौरतलब है कि ओवैसी ने दिल्ली दंगे के आरोपी शिफा-उर-रहमान के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। ओवैसी ने दावा करते हुए कहा कि ओखला में उनका प्रत्याशी शिफा ही जीतेगा। केजरीवाल को नसीहत देते हुए कहा कि डराओ मत कि बीजेपी जीत जाएगी। इसके साथ ही सवाल पूछा कि अगर केजरीवाल की बेल हो सकती है तो हम शिफा को जेल में बिठाकर चुनाव जिताएंगे ये लोकतंत्र की जीत होगी। इसकी कानून इजाजत देता है।

केजरीवाल पर बीजेपी से मिलीभगत का आरोप

ओवैसी ने केजरीवाल पर बीजेपी से मिलीभगत का आरोप लगाया और कहा तुमको ईडी पकड़कर ले गई, तुमको कौन सी चाय पीकर बेल मिली। तुम को कैसे बेल मिल जाती है छह महीने बाद, शिफा को क्यों नहीं मिलती। सिसोदिया-जैन को बेल मिल गई बताओ कहीं तुम कोई सेटिंग तो नहीं कर लिए। ओवैसी यहीं तक नहीं रूके उन्होंने आगे कहा, केजरीवाल कह रहा है पानी फ्री दे दिया। यह फ्री दे दिया वह फ्री दे दिया। यह क्या अपने अब्बा के अकाउंट से फ्री दे रहे हैं। वोट डालने से पहले आप यह याद रखिएगा की शिफा फ्री नहीं है ताहिर फ्री नहीं है। उनको फ्री करना है।  इसी दौरान उन्होंने वक्फ कानून पर भी बड़ा दिया। ओवैसी ने कहा, वो कहना चाहते हैं कि आप वक्फ का बिल बनाने जा रहे हैं। वक्फ का कानून बनेगा तो भारत में प्रोटेस्ट होगा जैसा होता आ रहा है।

 

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

43 minutes ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

58 minutes ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 hour ago