फ़ूड

CHAI: चाय को ऐसे दें बेहतरीन स्वाद, चाय कर देगी सारी टेंशन दूर, गर्म चाय की प्याली देगी सुकून।

CHAI: चाय को ऐसे दें बेहतरीन स्वाद

प्यार उसी से करो जो तुम्हें हर मुलाकात पर चाय पिलाएं, और ना केवल चाय पिलाएं बल्कि चाय का स्वाद भी ऐसा हो,जो जिसकी चुसकियां लेते-लेते सामने वाले को आपसे प्यार हो जाए। सुबह-सुबह चाय की चुसकी आपको तरोताजा कर देते है, और सारी टेंशन खत्म कर आपको एक सुकून देती है। ऐसे में अगर चाय पीते वक्त आपके साथ आपका पार्टनर हो, तो चाय का मजा दोगुना हो जाता है। लेकिन अगर सुबह की चाय का स्वाद कड़क और ताजगी से भरपूर नहीं हैं तो आपका दिन भी बेकार जाने वाला है।


एक कप अच्छी चाय सब कुछ बदल सकती है। तो आइए आज मैं आपको बताने वाली हूं कि, कैसे आप अपनी चाय को बेहतर से भी बेहतरीन स्वाद दे सकते हैं। और कैसे चाय का एक स्वाद बेहतर रखा जाए, क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि, हर बार चाय बनाने पर उसका स्वाद हमें अलग मिलता है, तो आइए जानते हैं कैसे साधारण चाय को एक परफेक्ट चाय बनाया जाए।

आइए बताती हूं चाय बनाने में गलती कहां होती है। सबसे पहली चीज तो ये कि बहुत से लोग चाय बनाते समय सभी चीजें यानि की चायपती, चीनी, अदरक, दूध सभी सामग्री एक साथ डाल देते हैं, जिससे चाय को सही फ्लेवर नहीं मिल पाता। वहीं कुछ लोग अदरक को बहुत देर तक उबालते हैं, जिससे भी चाय का स्वाद बिगड़ जाता है और चाय कड़वी हो जाती है, और कुछ लोग शुरुआत में ही चीनी डाल देते हैं, जिससे उसकी मिठास चाय के असली स्वाद को दबा देती है।

तो अगर आप चाय में अदरक और चीनी सही समय पर डालेंगे, तो न सिर्फ उसका स्वाद बेहतर होगा, बल्कि उसके हेल्थ बेनिफिट्स भी दोगुने हो जाएंगे।
अब जानते हैं अदरक और चीनी कब डालनी चाहिए, ताकि आपको हर बार एकदम सही चाय मिले।

सबसे पहले पानी को उबलने दें। जैसे ही पानी में हल्का उबाल आए, उसमें चाय पत्ती डालें। इससे चाय की पत्तियों का स्वाद धीरे-धीरे पानी में घुलने लगता है और उसका असली फ्लेवर बाहर आता है। चाय पत्ती को 3-4 मिनट तक उबालें। इसके बाद अदरक डालें, लेकिन इसे ज्यादा देर तक न उबालें। अब चाय में डालें दूध, और इसे 2-3 मिनट तक उबालें। चीनी हमेशा सबसे आखिर में डालें और केवल 30 सेकंड तक ही उबालें।

परफेक्ट चाय बनाने के सही स्टेप्स

• पानी को उबालें।
• चाय पत्ती डालें और 1-2 मिनट उबालें।
• अदरक डालें और हल्का उबाल आने दें (2 मिनट से ज्यादा नहीं)।
• दूध डालें और 1-2 मिनट और उबालें।
• सबसे आखिर में चीनी डालें और 30 सेकंड तक पकाएं।
• गैस बंद करें, छानें और परफेक्ट चाय का आनंद लें।

चाय बनाते समय ना करें यें गलतियां

• बहुत ज्यादा अदरक डालना: इससे चाय का स्वाद कड़वा हो सकता है।
• चीनी को शुरुआत में डालना: इससे चाय का असली फ्लेवर दब जाता है।
• बहुत ज्यादा देर तक चाय को उबालना: इससे चाय ज्यादा कड़क और कड़वी हो जाती है।
• अदरक को बहुत पहले डाल देना: ज्यादा देर उबालने से अदरक की कड़वाहट बढ़ जाती है।

चाय का स्वाद और बेहतर कैसे बनाएं?

• इलायची: चाय में इलायची डालने से हल्की मिठास और खुशबू आती है।
• दालचीनी: चाय को स्पाइसी और सेहतमंद बनाता है।
• तुलसी: सर्दी-जुकाम में राहत देती है और चाय को और स्वादिष्ट बनाती है।
• काली मिर्च: इम्युनिटी बढ़ाने के लिए बढ़िया ऑप्शन।

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…

24 hours ago

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा….

रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…

1 day ago

‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र….

रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…

1 day ago

आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित….

रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…

1 day ago

राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब….

रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…

1 day ago

ईरान के फैसले से पाकिस्तान में पेट्रोलियम संकट? LPG और तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

इस्लामाबाद  अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…

1 day ago