क्रिकेट

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान को बड़ा झटका, भारत के मैच से पहले ICC ने लगाया जुर्माना

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे मुकबाले में भारत ने बांग्लादेश को हराकर इस टुर्नामेंट में अपना शानदार आगाज किया। वहीं. भारतीय टीम का अगला मैच पाकिस्तान के साथ है जो 23 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा। लेकिन इसे पहले न्यूजीलैंड के हाथों मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान टीम पर इस टुर्नामेंट से बाहर खतरा मंडरा रहा है अगर उसे इस टुर्नामेंट में बने रहना है तो उस भारत को किसी भी हाल में हराना होगा।

वहीं, इस मुकाबले से पहले आईसीसी ने पाकिस्तान पर जुर्माना लगा दिया है। न्यूजीलैंड के साथ मुकाबले में धीमी ओवर गति के कारण पाकिस्तान टीम पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। ग्राउंड अंपायर्स और थर्ड अंपायर और फोर्थ अंपायर ने ये आरोप तय किए है। पाकिस्तान के कप्तान रिजवान खान ने अपराध स्वीकार किया है जिसके बाद किसी भी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

आपको बता दें कि, आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है. इसमें खिलाड़ियों पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है यदि उनकी टीम तय अवधि में अपने पूरे ओवर नहीं कर पाती है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तान टुर्नामेंट से बाहर हो सकता है क्योंकि, उसका दुसरा मुकाबला भारत के साथ है और टीम इंडिया ने अपना पहला मुकबाला बांग्लादेश के खिलाफ जीत लिया है। अगर भारत इस मैच को भी जीत जाता है तो पाकिस्तान लगातार 2 मुकाबले हार जाएगा। अगर वह तीसरे मैच में बांग्लादेश को हरा देती है तो वो सिर्फ 2 अंक पर सीमित रह जाएगा और भारत 4 अंक पर आ जाएगा। वहीं, न्यूजीलैंड 24 फरवरी को होने वाले बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले को जीतकर 4 अंक अर्जित कर लेगी और भारत से हारने के बाद भी न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेगी। कुल मिलाकर बात ये है कि, भारत से हारने के बाद पाकिस्तान लगभग चैंपियंस तरफ से बाहर हो जाएगी।

ये भी पढ़ें:

तेंदुलकर-कोहली सब को पीछे छोड़कर शुभमन गिल ने रच दिया इतिहास

admin

Recent Posts

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

12 minutes ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

15 minutes ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

18 minutes ago

Uttarakhand News- CM धामी का बड़ा फैसला: शिक्षा, कुंभ-2027 और विकास कार्यों के लिए ₹469 करोड़ से अधिक की मंजूरी को अनुमोदन…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित समग्र शिक्षा योजनार्न्त्तत…

20 minutes ago