CG- ससुराल वापस आने के लिए पत्नी ने रखी ऐसी शर्त, पति ने उठाया खौफनाक कदम…..

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी में शादीशुदा युवक के आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घर में उसकी फांसी के फंदे से लटकी लाश मिली है. खौफनाक कदम के पीछे बीते मानसिक प्रताड़ना की वजह समाने आ रही है. हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस जांच में होगी. पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, रत्नाबांधा निवासी जय प्रकाश देवांगन की करीब चार साल पहले मोनिका देवांगन से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा. बताया जा रहा है कि पिछले करीब आठ महीनों से पत्नी अपने मायके में रह रही थी.

CG Suicide Case : ससुराल लौटने के लिए 25 लाख की डिमांड!

परिजनों ने बताया कि जय प्रकाश पत्नी को वापस घर लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा था. आरोप है कि पत्नी ने ससुराल लौटने के लिए पति के सामने 25 लाख रुपये की शर्त रखी थी. परिजनों का कहना है कि इस मांग और लगातार चल रहे पारिवारिक विवाद के कारण जय प्रकाश काफी परेशान था. इसी बीच उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. परिवार में मातम पसरा हुआ है. मामले को लेकर देवांगन समाज की ओर से भी कार्रवाई और न्याय की मांग की जा रही है.

इधर, घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह और 25 लाख रुपये की मांग से जुड़े आरोपों की भी जांच कर रही है.

News Desk

Recent Posts

जिन दो पायलटों ने बचाया विमान, उन्हीं से डर गए यात्री! शक था- कहीं ईरान न ले जाएं फ्लाईदुबई की फ्लाइट

दुबई दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई (Flydubai) की फ्लाइट FZ1073 में कॉकपिट के…

35 minutes ago

26 दिनों में 10 T20 मैच खेलेगी टीम इंडिया, वेस्टइंडीज के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर होगा महामुकाबला

नई दिल्ली  वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम करने…

55 minutes ago

राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने घोषित किए 2 और उम्मीदवार, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा चुनाव के लिए दो और उम्मीदवारों के…

1 hour ago

दुबई-तेल अवीव फ्लाइट में पायलट पर हमला, इजरायल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

 तेल अवीव  दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में ओमानी सह-पायलट द्वारा…

2 hours ago

CG- 6 साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोप, 45 वर्षीय मकान मालिक हिरासत में; खुरसीपार इलाके में मचा हड़कंप….

दुर्ग। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला…

2 hours ago

चुनाव आयोग विवाद पर शिवराज का कांग्रेस पर हमला, बोले- हारने पर ECI को बदनाम करना पुरानी आदत

नई दिल्ली चुनाव आयोग में कथित गड़बड़ियों और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की…

2 hours ago