CG News: ‘द लोकल मेकर्स मार्केट’ में जुटेंगे 70 मेकर्स और 10 कलाकार, लाइव म्यूजिक बनेगा आकर्षण

रायपुर.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर देश की हस्तशिल्प, कला और संस्कृति का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। शहर के लोकप्रिय कम्युनिटी इवेंट्स एवं कंटेंट प्लेटफॉर्म द लोकल (The Local) की ओर से 31 जुलाई से 2 अगस्त तक द लोकल मेकर्स मार्केट (The Local Makers’ Market) – एडिशन II का आयोजन किया जाएगा।

तीन दिवसीय यह आयोजन द वाहे (The Vaahe), विधानसभा रोड में दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। इस बार मेकर्स मार्केट में देशभर से 70 से अधिक मेकर्स और 10 से ज्यादा कलाकार हिस्सा लेंगे। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों से शिल्पकार और कलाकार रायपुर पहुंचेंगे। आयोजन का उद्देश्य केवल हस्तनिर्मित उत्पादों की बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि रायपुर को देश की जीवंत हस्तशिल्प और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रमुख मंच के रूप में स्थापित करना भी है।

सिर्फ बाजार नहीं, संस्कृति का उत्सव
द लोकल मेकर्स मार्केट के दूसरे संस्करण को पारंपरिक क्राफ्ट मार्केट से कहीं आगे बढ़ाकर एक सांस्कृतिक उत्सव का स्वरूप दिया गया है। यहां हस्तनिर्मित फैशन, होम डेकोर, ज्वेलरी, पॉटरी, फाइन आर्ट और मूर्तिकला जैसी विविध कलाओं का प्रदर्शन होगा। इसके साथ ही लाइव क्राफ्ट डेमोंस्ट्रेशन, रचनात्मक कार्यशालाएं (वर्कशॉप), क्षेत्रीय व्यंजनों का स्वाद और हर शाम लोक, शास्त्रीय तथा सूफी संगीत की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

बस्तर पवेलियन होगा सबसे बड़ा आकर्षण
इस वर्ष आयोजन का सबसे खास आकर्षण ‘बस्तर पवेलियन’ रहेगा, जिसे छत्तीसगढ़ शासन के ग्रामीण उद्योग विभाग के सहयोग से तैयार किया गया है। इस विशेष पवेलियन में बस्तर की विश्वप्रसिद्ध ढोकरा धातु कला, रॉट आयरन शिल्प और जनजातीय कला को प्रदर्शित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, पवेलियन को गैलरी शैली में विकसित किया गया है, ताकि शहर के लोग बस्तर की समृद्ध शिल्प विरासत को करीब से अनुभव कर सकें। इसका उद्देश्य स्थानीय कला और शिल्प को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना भी है।

रायपुर को सांस्कृतिक पहचान दिलाने की पहल
द लोकल की इस पहल का उद्देश्य केवल एक सफल आयोजन करना नहीं, बल्कि रायपुर और छत्तीसगढ़ को देश के सांस्कृतिक मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाना भी है। आयोजकों का मानना है कि यह आयोजन भविष्य में ऐसा सांस्कृतिक आयोजन बने, जिसका लोग हर वर्ष इंतजार करें और जो छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी रचनात्मकता, हस्तशिल्प और सामुदायिक संस्कृति के माध्यम से स्थापित करे।

संस्थापक ने कही यह बात
द लोकल की संस्थापक पारुल खुराना ने कहा कि मेकर्स मार्केट उनके लिए केवल खरीदारी या स्टॉल लगाने का मंच नहीं है, बल्कि देशभर के शिल्पकारों और कलाकारों को पहचान दिलाने का माध्यम है। उन्होंने कहा, “हमारे लिए मेकर्स मार्केट कभी सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं रहा। हमारा उद्देश्य भारत के मेकर्स को ऐसा मंच देना है, जहां उनकी कला और मेहनत लोगों तक पहुंचे। हमें गर्व है कि इस बार बस्तर पवेलियन के जरिए छत्तीसगढ़ की समृद्ध शिल्प विरासत भी उसी मंच पर प्रदर्शित होगी। यहां मौजूद हर कलाकृति अपने भीतर एक कहानी समेटे हुए है और तीन दिनों तक रायपुर उन कहानियों का साक्षी बनेगा।”

इन संस्थानों का मिला सहयोग
इस आयोजन को सद्भाव रिन्यूएबल (Sadbhav Renewable) का सह-प्रायोजन प्राप्त है। वहीं सिम्बा (Simba) बेवरेज पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। मीडिया एवं आउटडोर पार्टनर के रूप में न्यूज़24, लल्लूराम और फोर कॉर्नर्स जुड़े हुए हैं।

एक दशक से समुदाय और संस्कृति को जोड़ रहा है ‘द लोकल’
वर्ष 2015 में शुरू हुआ द लोकल रायपुर का महिला नेतृत्व वाला कम्युनिटी इवेंट्स एवं कंटेंट प्लेटफॉर्म है। पिछले दस वर्षों में इसने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को नई दिशा देने का काम किया है। द लोकल के प्रमुख आयोजनों में कम्युनिटी बाजार, फूडफेस्ट और द लोकल मेकर्स मार्केट शामिल हैं। इन आयोजनों में अब तक 3.5 लाख से अधिक लोग शामिल हो चुके हैं। द लोकल ने BMW, Audi, Hyatt, Zomato और Swiggy जैसे राष्ट्रीय और वैश्विक ब्रांड्स के साथ भी साझेदारी की है। संस्था का उद्देश्य यह साबित करना है कि टियर-2 शहर भी अपनी रचनात्मकता, सामुदायिक भागीदारी और हस्तशिल्प के दम पर राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक आयोजन कर सकते हैं।

द लोकल मेकर्स मार्केट – एडिशन II
तिथि: 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026
समय: दोपहर 12:00 बजे से रात 10:00 बजे तक
स्थान: द वाहे (The Vaahe), विधानसभा रोड, रायपुर

Rupesh Jha

Recent Posts

चांदी की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट, एक दिन में ₹8,000 हुई सस्ती; सोना भी लुढ़का

नई दिल्ली धनतेरस और दिवाली से चंद दिन पहले सोने-चांदी की कीमतें लगातार घटती जा…

1 hour ago

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा….

रायपुर: नवा रायपुर में राज्योत्सव 2026 के तीन दिवसीय आयोजन में कृषि विभाग के स्टॉल…

1 hour ago

Pushkar Fair 2026: पुष्कर मेले में इस बार बकरियां दिखाएंगी जलवा! सजेगी ‘बकरी सुंदरी’ की महफिल, विजेता को मिलेगा खास ताज

अजमेर: राजस्थान का विश्वप्रसिद्ध पुष्कर मेला इस बार कुछ अलग और बेहद दिलचस्प होने जा…

1 hour ago