CG में 3 दिन बाद फिर जोर पकड़ेगा मानसून, आज रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश के आसार

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक बारिश की तीव्रता में कमी आने के आसार हैं. इसके बाद फिर बादल बरसेंगे. प्रदेश में 11 अगस्त को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है.

सोमवार को राजधानी 32.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा. शाम के वक्त हल्की बूंदाबांदी हुई. राजधानी रायपुर में मंगलवार को आकाश मेघमय रहने और वर्षा की संभावना जताई गई है. प्रदेश में सोमवार को कई जगहों पर 1 से 5 सेंटीमीटर तक वर्षा दर्ज की गई है. हालांकि राजधानी में वर्षा नहीं हुई. अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.

रायपुर समेत विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना
प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार सुबह बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बादल गरजने, आकाशीय बिजली, 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा और वर्षा की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. इन इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम प्रणालियां
मौसम विभाग के अनुसार एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर मध्य प्रदेश और उसके आसपास स्थित है. मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर बीकानेर, दतिया, निम्न दाब का केंद्र, डालटेनगंज, दीघा और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है तथा यह 1.5 कम ऊंचाई तक विस्तारित है. एक पश्चिमी विक्षोभ6 6 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिम बंगाल के खाड़ी और उसके आसपास स्थित है तथा यह 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इसके प्रभाव से 12 अगस्त को एक निम्न दाब का क्षेत्र इसी स्थान पर बनने की संभावना है.

सोमवार को यहां हुई बारिश
प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश सोमवार को 5 सेमी भैरमगढ़, सुकमा और कुटरू में हुई. वहीं कुआकोंडा और गादीरास में 4 सेमी, जनकपुर भरतपुर, तखतपुर, करपावंड और बड़े बचेली में 3 सेमी पानी गिरा. गीदम, दंतेवाड़ा, खड़गांव, कटेकल्याण, अंतागढ़, सकरी, नानगुर और कोमाखान में 2-2 सेमी बारिश हुई. वहीं मुकडेगा, भोपालपटनम, धनोरा, कोटाडोल, छोटेडोंगर, सकोला, दुर्गकोंदल, भैसमा, बस्तर, हरदीबाजार, अंबागढ़ चौकी, बगीचा, कोंडागांव, कांसाबेल, भानुप्रतापपुर, उसूर, बारसूर, लाल बहादुर नगर, गंगालूर, बास्तानार और कुकदूर में 1-1 सेमी वर्षा दर्ज की गई.

Rupesh Jha

Recent Posts

राजस्थान विधानसभा में 25 साल से ‘199 का फेर’! कभी निधन तो कभी सदस्यता रद्द, जानिए क्यों खाली रह जाती है विधायकों की कुर्सी

जयपुर। राजस्थान की राजनीति में विधानसभा का नया भवन अपनी भव्यता के साथ एक अनोखे…

5 hours ago

‘दूसरे राज्य में मिली छूट राजस्थान में नहीं चलेगी’, शादी करके आई महिलाओं के आरक्षण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

जोधपुर। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही दूसरे राज्यों की महिलाओं के लिए…

5 hours ago

‘चुनाव खत्म होने दो, सबका इलाज कर देंगे’, नरेश मीणा के बेटे अनिरुद्ध के बयान से विवाद, पुलिस-प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

बारां। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव का प्रचार तेज होने के साथ ही बारां जिले में…

7 hours ago

IAS शिखर अग्रवाल के अमेरिका से लौटते ही 40 विला विवाद में हलचल तेज, ACB की पूछताछ की तैयारी, जानिए पूरा मामला

Rajasthan IAS Shikhar Agrawal News: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल अमेरिका से लौटकर…

7 hours ago

Pushkar Mela 2026: पुष्कर पशु मेले में बढ़ने लगी रौनक, सजे-धजे ऊंट बने आकर्षण का केंद्र, जानिए इस बार क्या है खास

Pushkar Camel Fair 2026: राजस्थान के अजमेर जिले में विश्व प्रसिद्ध पुष्कर पशु मेले की…

7 hours ago