CG में बोर्ड परीक्षा के बेहतर रिजल्ट वाले 4 स्कूलों में बनेंगे मैथ्स पार्क, बच्चों को मिलेगा नया लर्निंग स्पेस

दुर्ग.

गणित नाम लेते ही बच्चों के मन में एक भय का वातावरण निर्मित हो जाता है। नौबत यहां तक पहुंच जाती है कि गणित समझ में नहीं आती तो बच्चे रट्टा मारने के लिए मजबूर हो जाते हैं। इस प्रवृति को छोड़कर चीजों को छूकर और देखकर गणित के नियम सीखने के लिए गणित पार्क के निर्माण के लिए 4 विद्यालयों का चयन कर जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा ने आयुक्त, राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, रायपुर को 17 अगस्त को प्रस्ताव भेजा है।

समग्र शिक्षा के लिए स्वीकृत वार्षिक कार्य योजना बजट 2026-27 में प्रत्येक जिले में एक गणित पार्क के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त है। जिले से 4 विद्यालयों (कक्षा 6वीं से 12वीं तक संचालित ) का चयन किया गया है जहां विद्यालयों में पर्याप्त स्थल उपलब्ध है। इसके अलावा इन विद्यालय में बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट उत्कृष्ट रहा है। इन स्कूलों में शासकीय उ.मा.वि. अंजोरा ढाबा (आरएमएसए), सेजस – दीपकनगर, सेजस – कुम्हारी तथा सेजस – जामगांव (एम.) शामिल है। भले ही इनमें से कुछ विद्यालयों में विषय विशेषज्ञों की कमी है। मसलन सेजस – दीपकनगर में गणित, बायोलाजी, सोशल, कॉमर्स के व्याख्याता नहीं है।

व्यवहारिक तरीके से सीखेंगे गणित
मैथ्स पार्क एक ऐसी जगह जहां बच्चों को खेल-खेल में और व्यवहारिक तरीके से गणित सीख सकते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के मन से गणित का डर दूर करना और इस विषय को आसान व मजेदार बनाना है। खेल-खेल में सीख, विषय वस्तु का प्रैक्टिकल ज्ञान मैथ्स पार्क की विशेषताओं में से एक है। यहां छात्र झूले, खेल और पहेलियों के जरिए कोण, क्षेत्रफल और आकृतियों को समझेंगे। इसमें संख्याओं, ज्यामिति, त्रिकोणमिति और मापन के लिए अलग-अलग क्षेत्र होंगे।

Rupesh Jha

Recent Posts

इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

 नई दिल्ली हैदराबाद में आयोजित भारत समिट में 'वोट चोर, गद्दी छोड़' का नारा लगाने…

10 hours ago

अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया

नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी लतीफ भट के मारे जाने पर…

10 hours ago

दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब

बॉलीवुड में इन दिनों एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर खूब हलचल मची हुई है.…

10 hours ago

सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान जब किसी को खुश करने पर आते हैं, तो उनका…

10 hours ago

सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता

मुंबई  सोना-चांदी की कीमतें फिर क्रैश (Gold-Silver Price Crash) हो गई हैं. बुधवार को मल्टी…

11 hours ago