देश

कौन हैं DGP रैंक के IPS अधिकारी जिनकी बेटी 14 किलो सोने के साथ गिरफ्तार ?

कभी किसी ने सोचा होगा DGP रैंक के IPS अधिकारी की बेटी सोना की तस्करी करते हुए पकड़ी जाएगी सुनाने में कोई फिल्मी कहानी जरूर लगती है लेकिन ये सच्चाई है एयरपोर्ट पर DGP रैंक के IPS अधिकारी की बेटी को 14 किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया गया है। बेटी की इस हरकत के बाद DGP रैंक के IPS अधिकारी और उसके पिता पूरी तरह से शर्मिंदा है और उन्होंने इस केस से पूरी तरह से खुद को अलग भी किया है और कहा कि उनका इस केस को लेकर उनकी बेटी से कोई लेना-देना नहीं है।

गिरफ्तार हुई महिला एक एक्ट्रेस है और उनका नाम रान्या राव है रान्या कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी है और उनके पिता का नाम के. रामचंद्र राव है जो कर्नाटक कैडर के IPS अधिकारी है। वो मौजूदा समय में DGP रैंक के अधिकारी है पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं। के. रामचंद्र राव का जन्म आंध्र प्रदेश में 7 मई 1966 को हुआ था उन्होंने M.Sc किया, इसके बाद PhD की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने UPSC सिविल सर्विसेज की तैयारी की और 1993 में IPS के लिए चयनित हो गए 4 सितंबर 1994 को उनकी नियुक्ति कर्नाटक कैडर में हुई लेकिन उन्होंने कभी सपने में सोचा नहीं होगा उनकी बेटी एक दिन किसी सोने की तस्करी के केस में पकड़ी जाएगी।

डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने रान्या राव को बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों का कहना है कि उनके पास से 14 किलो से ज्यादा सोना बरामद किया गया है। रान्या दुबई से लौटी रही थी जिसके बाद चैकिंग के दौरान उनके कपड़ों में 14 किलो सोना मिला जिसके बाद उन्हे गिरफ्तार किया गया और कोर्ट में पेश करने के बाद कोर्ट ने रान्या राव को 14 दिनों की हिरासत में भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि वो 15 दिनों में चार बार दुबई गई थीं जिससे जांच एजेंसियों को उन पर काफी पहले से शक था जिसके बाद जब वो दुबई से बेंगलुरू पहुंची तो उन्हे गिरफ्तार किया गया है। हालांकि इस मामले पर अब उनके पिता का बयान आया है। उन्होंने कहा कि वो शर्मिंदा है और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग सरकार से उन्होंने की है।

ये भी पढ़ें:

CM रेखा गुप्ता के खिलाफ किसने लगाए POSTER ? बस अब 3 दिन और…

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

44 minutes ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

59 minutes ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 hour ago