विपुल गोयल
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सकारात्मक राजनीति करने की सलाह दी है। विपुल गोयल ने कहा कि, भूपेंद्र सिंह हुड्डा विपक्ष के नेता हैं, उन्हें सरकार के अच्छे कामों की तारीफ करनी चाहिए। उन्हें जनता और विपक्ष की उम्मीदों को सरकार तक पहुंचाने का काम करना चाहिए। उनकी सरकार लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही है।
विपुल गोयल ने हुड्डा को आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति न करने की सलाह देते हुए कहा कि, हरियाणा की जनता ने अपना बहुमत कांग्रेस को नहीं बल्कि बीजेपी को दिया है। हुड्डा जी को ये बात समझनी चाहिए और जनता के हित में राजनीति करनी चाहिए।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि, हरियाणा सरकार ने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया है। मुख्यमंत्री खुद सरकार के 100 दिन के कार्यकाल की जानकारी देंगे। हरियाणा में 26 हजार युवाओं को नौकरी देने के साथ ही संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा किया जा रहा है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…