Bus fare much
Bus fare much: पंजाब सरकार ने दो दिन पहले ही पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा किया और अब बस का सफर महंगा कर दिया है। अब यात्रा करने वाले लोगों को पहले के मुकाबले ज्यादा रुपये खर्च करने पड़ेंगे। राज्य में बसों के किराए में 23 से 46 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई है, इसकी जानकारी पंजाब सरकार की तरफ से दी गई है।
बता दें कि, अगर आप पंजाब सरकार की बसों में 100 किलोमीटर का सफर करते है तो आपको पहले के मुकाबले 46 रुपये ज्यादा चुकाने पड़ेंगे। वहीं, बढ़े हुए किराए रविवार से लागू हो गया है। साधारण बस का किराया अब 145 पैसे प्रति किलोमीटर होगा पहले यह किराया 122 पैसे प्रति किलोमीटर था। अगर बात करें एसी बस के किराए की तो इसमे 28 पैसे की वृद्धि की गई है।Bus fare much
पंजाब परिवहन विभाग का कहना है कि किराए में बढ़ोतरी राजस्व बढ़ाने के लिए किया गया है। विभाग का मानना है कि किराए में इजाफे से राज्य को 150 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलेगा। आपको बता दें कि इससे पहले राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की थी।Bus fare much
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…
बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्चे तेल आने का…
HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…