Uncategorized

बुमराह ने पलटा MI का गेम, पहला ओवर डालकर बने गेमचेंजर

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ खेले गए मैच में एक अहम रणनीतिक बदलाव किया, जिसका सीधा असर खेल पर देखने को मिला। टीम मैनेजमेंट ने इस बार अपने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पारी का पहला ओवर देने का फैसला किया, और यह कदम पूरी तरह सफल साबित हुआ।

बुमराह ने कप्तान के इस फैसले को तुरंत सही साबित करते हुए पहली ही गेंद पर गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन को आउट कर दिया। इस विकेट के साथ ही उन्होंने इस सीजन में अपना पहला शिकार दर्ज किया और मुंबई को शानदार शुरुआत दिलाई।

बताए कि, इससे पहले खेले गए पांच मैचों में मुंबई इंडियंस ने पारी की शुरुआत गेंदबाजी के लिए दीपक चाहर (तीन बार) और ट्रेंट बोल्ट (दो बार) पर भरोसा जताया था। लेकिन उन मुकाबलों में टीम का प्रदर्शन उतना प्रभावशाली नहीं रहा और उसे केवल एक जीत ही मिल पाई थी। साथ ही बुमराह को भी शुरुआती ओवरों में गेंदबाजी नहीं मिल पा रही थी, जिससे वह विकेट लेने में सफल नहीं हो रहे थे।

वहीं, इस मैच में हालात अलग थे क्योंकि स्कोर 0/0 था और बुमराह को नई गेंद सौंपी गई। उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाते हुए शुरुआत में ही विपक्षी टीम को बड़ा झटका दे दिया।

पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने मुंबई के इस फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि अगर शुरुआती ओवर में विकेट मिल जाए तो टीम का आत्मविश्वास कई गुना बढ़ जाता है। वहीं अगर पहला ओवर महंगा चला जाए तो फील्डिंग टीम का मनोबल गिरने लगता है। बुमराह के शुरुआती विकेट ने मुंबई को नई ऊर्जा दी और मैच की दिशा बदल दी।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago