Uncategorized

गुरुग्राम में टला बड़ा हादसा, बीच सड़क खुदे गड्ढे में गिरी महिला प्रोफेसर की कार

गुरुग्राम के सुशांत लोक-1 इलाके में सड़क सुरक्षा की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां गलेरिया रोड पर एक महिला प्रोफेसर की कार अचानक सड़क पर बने गहरे गड्ढे में जा गिरी। यह घटना उस समय हुई जब वह अपनी यूनिवर्सिटी से घर लौट रही थीं। बताया जा रहा है कि महिला सेक्टर-55 स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में विभागाध्यक्ष (HOD) के पद पर कार्यरत हैं और सुशांत लोक-1 के रिजवुड एस्टेट में रहती हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर बना यह गड्ढा लंबे समय से खुला पड़ा था, लेकिन इसके आसपास न तो कोई चेतावनी संकेत लगाए गए थे और न ही बैरिकेडिंग की गई थी, जिससे यह हादसा हो गया। जैसे ही कार गड्ढे में फंसी, आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और काफी प्रयास के बाद महिला प्रोफेसर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि इस हादसे में उनकी कार को काफी नुकसान पहुंचा है।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग मिलकर कार को गड्ढे से बाहर निकालते नजर आ रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभागों से शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

वहीं पीड़ित प्रोफेसर ने इस मामले को लेकर पुलिस, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) और नगर निगम में शिकायत देने की बात कही है। उनका कहना है कि अगर समय रहते सुरक्षा इंतजाम किए जाते तो यह हादसा टाला जा सकता था। अब देखना होगा कि प्रशासन इस लापरवाही पर क्या कार्रवाई करता है।

ये भी पढ़ें:

बुमराह ने पलटा MI का गेम, पहला ओवर डालकर बने गेमचेंजर

admin

Recent Posts

राहुल गांधी ने छात्रों के आंदोलन पर रखीं तीन मांगें, सरकार पर साधा निशाना, पीएम को लेकर कही ये बात

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन जारी है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

2 hours ago

मोहन भागवत बोले- बच्चों पर आदेश नहीं, संवाद और संस्कार का असर सबसे ज्यादा

दिल्ली में आयोजित विश्व मंगलम् सभा के कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन…

2 hours ago

सब्जी बेचने से कॉमनवेल्थ तक… झंडू कुमार ने जीता भारत के लिए पहला पदक

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला पदक दिलाने वाले पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार…

3 hours ago

बिहार से गिरफ्तार हुआ TET पेपर लीक का मुख्य आरोपी, जांच में हो सकते हैं बड़े खुलासे

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।…

4 hours ago

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

20 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

22 hours ago