Uncategorized

सोना-चांदी के दामों में आई गिरावट, हाई कीमत से इतने कम में मिल रही चांदी

सोना और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं के दाम फिर से नीचे आ गए। चांदी के दाम में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। 5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी का भाव पहले 2,52,545 रुपये प्रति किलो था, जो गिरकर 2,50,210 रुपये प्रति किलो पर आ गया। यानी एक ही दिन में चांदी करीब 2,335 रुपये सस्ती हो गई।

वहीं, अगर लंबी अवधि की बात करें तो चांदी अभी अपने सबसे ऊंचे स्तर से काफी नीचे आ चुकी है। जनवरी में चांदी का भाव रिकॉर्ड 4,39,337 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था, लेकिन इसके बाद लगातार गिरावट देखने को मिली। अब यह अपने हाई लेवल से करीब 1.89 लाख रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है।

सोने की कीमत में भी कमी आई है, हालांकि इसमें गिरावट चांदी की तुलना में कम रही। 5 जून की एक्सपायरी वाला सोना पहले 1,53,943 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, लेकिन अगले ही दिन यह गिरकर 1,53,594 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यानी सोना करीब 349 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ।

सोना भी अपने ऊंचे स्तर से काफी नीचे आ चुका है। इसका ऑल टाइम हाई 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था, जिससे अब इसमें करीब 49,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की जा चुकी है।

घरेलू बाजार की बात करें तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोना करीब 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी लगभग 2.50 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास मिल रही है। हालांकि ज्वेलरी खरीदते समय इन कीमतों पर जीएसटी और मेकिंग चार्ज जुड़ जाते हैं, जिससे असली कीमत और बढ़ जाती है।

पाकिस्तान-यूएई रिश्तों में दरार या रणनीति? 3.5 अरब डॉलर की कर्ज़ वापसी के पीछे की पूरी कहानी

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago