Uncategorized

Gurugram: सदर बाजार में चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाया

गुरुग्राम के सदर बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए दिया गया 72 घंटे का अल्टीमेटम पूरा होने के बाद वीरवार शाम को बाजार में बुलडोजर चल गया। पहले फेज में दुकानों के बाहर बने थड़े तोड़ने के साथ ही रेहड़ियों को जब्त करके तोड़ दिया गया। इस कार्रवाई के लिए नगर निगम के 100 से भी ज्यादा कर्मचारी सदर बाजार में पहले से ही घूम रहे थे जिन्होंने शाम को अचानक इन रेहड़ियों को दबोच लिया और एक ही स्थान पर एकत्र कर दिया। इसके अलावा उन दुकानों की भी पहचान कर ली गई जिनके बाहर अतिक्रमण कर पटरियां लगाई हुई थी। शाम को अचानक सदर बाजार में डीटीपी अपने पूरे दलबल के साथ बाजार में पहुंच गए और कार्रवाई शुरू कर दी। पहले फेज में डीटीपी ने रेहड़ियों को ध्वस्त किया। इसके साथ ही दूसरे फेज के लिए उन दुकानदारों को चेतावनी भी दे दी जो अपनी दुकान के बाहर सामान लगाते हैं अथवा पटरियां लगवाते हैं।

सदर बाजार में टीम के आते ही अफरातफरी का माहौल बन गया। टीम ने इन रेहड़ियों को जब्त करने के साथ ही एक स्थान पर एकत्र किया। इस दौरान कुछ रेहड़ी वाले अधिकारियों के आगे गिड़गिड़ाए और रेहड़ियां छोड़ने की गुहार भी लगाने लगे, लेकिन अधिकारियों ने एक न सुनी और उनकी आंखों के सामने ही सभी रेहड़ियों को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही दुकानों के बाहर बने थड़ों को तोड़ कर दुकान मालिकों को तुरंत ही मलबा हटाने के लिए कहा।

अधिकारियों की मानें तो सदर बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने की दिशा में यह पहला सख्त कदम है जो लगातार जारी रहेगा। डीटीपी ने साफ कर दिया कि अगले चरण में उन दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी जो दुकान के बाहर पटरी लगवाते हैं और निगम की टीम के आते ही सामान को अंदर रखवा लेते हैं। ऐसे दुकानदारों को भी चेतावनी दे दी गई है। यह अभियान अब लगातार जारी रहेगा।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago