Uncategorized

BJP के पोस्टर पर कांग्रेस का दावा, ‘शिंदे नहीं, फडणवीस बनेंगे CM’

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बीच इस पोस्टर ने हलचल मचा दी है। इस पोस्टर पर मराठी में बीजेपी के वादों का जिक्र किया गया है। इसी पोस्टर को लेकर कांग्रेस दावा कर रही है कि महाराष्ट्र में अगर महायुती की सरकार बनी तो देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री ही बनेंगे। एकनाथ शिंदे को बीजेपी सिर्फ प्रलोभन दे रही है। हांलाकि बीजेपी पहले से ही दावा कर रही है कि गठबंधन की जीत के बाद अगली सरकार भी एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बनेगी।

वहीं इस पोस्टर को लेकर महाराष्ट्र के कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, बीजेपी अब एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री नहीं बनाने वाली बीजेपी ने पोस्टर में भी केवल देवेंद्र फडणवीस की बड़ी तस्वीर छपवाई है और एकनाथ शिंद की तस्वीर मुख्य रूप से नहीं है। नाना पटोले ने बताया कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ही बीजेपी का चेहरा हैं। बीजेपी के दिखाने के दांत और खाने के दांत अलग-अलग हैं। बीजेपी किसी चेहरे का ऐलान ही नहीं कर रही है। बीजेपी के बैनरों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें तीनों पार्टी के निशान हैं लेकिन चेहरा केवल पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस का है। बीजेपी के बैनर पर एकनाथ शिंदे कहीं नहीं हैं।

नाना पटोले ने देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार देवेंद्र फडणवीस की भी नागपुर दक्षिण पश्चिम से जीत पक्की नहीं है। इस सीट पर बीजेपी नेता लगातार पांच बार विधायक रह चुके हैं। पटोले ने कहा, उद्धव ठाकरे और शरद पवार का लक्ष्य साफ है। उन्हें बीजेपी को हराना है इसके अलावा मुख्यमंत्री का फैसला हमारा शीर्ष नेतृत्व करेगा। कांग्रेस का प्रभाव पूरे राज्य में है जबकि बाकी सहयोगियों के क्षेत्र निर्धारित हैं। इसलिए कांग्रेस ज्यादा सीटों पर चुनाव भी लड़ रही हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र में जैसे-जैसे विधनासभा चुनाव करीब आ रहे हैं। महायुती और महाविकास अघाड़ी में कटाक्ष भी तेज हो रहे हैं। इसके अलावा चुनाव के समय में गठबंधन के अंदर रार को सामने ना आने देने की भी एक चुनौती है।

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

5 minutes ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago