देश

BUDGET 2026 ने किसको क्या दिया?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश किया। जिसमें आयकर दाताओं के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया गया। हालांकि कैंसर जैसी बीमारियों की दवाइयां सस्ती कर दी गई हैं। बजट पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, ‘सुधार एक्सप्रेस’ अपनी राह पर है और सरकार इस गति को बनाए रखेगी। ‘‘ हमारा कर्तव्य ये सुनिश्चित करना है कि हर परिवार, समुदाय और वर्ग को संसाधनों, सुविधाओं एवं अवसरों तक पहुंच प्राप्त हो।’’

इसके अलावा उन्होंने कहा कि, सरकार ये सुनिश्चित करेगी कि वृद्धि का लाभ हर किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और युवा तक पहुंचे। एसटी, श्रम संहिता एवं गुणवत्ता नियंत्रण आदेश सहित कई सुधार 15 अगस्त से लागू किए जा चुके हैं। ‘‘ सुधारों की रफ्तार तेज है और ये सिलसिला जारी रहेगा।’’ उन्होंने कहा कि, सरकार का कर्तव्य आर्थिक वृद्धि को गति देना और उसे बनाए रखना, लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना है। सीतारमण ने इस बात पर जोर दिया कि गरीब, वंचित और पिछड़े लोगों पर ध्यान देना सरकार का संकल्प है।

केंद्रीय बजट 206 में सस्ता-महंगा

सस्ते की बात करें, कैंसर, शुगर से जुड़ी दवाइयां, सोलर एनर्जी से जुड़ी चीजें सस्ती होंगी…. चमड़ा और कपड़ा निर्यात सस्ता होगा…जूते, बैट्री,माइक्रोवेव ओवन सस्ते होंगे, साथ ही रक्षा क्षेत्र में बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट कर दी गई है

वहीं बात करे महेंगे की, महंगा, खनिज, स्क्रैप, शराब, F&O में ट्रेडिंग…..

बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तीन ‘कर्तव्य’ बताए, जिनसे न सिर्फ अर्थव्यवस्था को तेजी मिलेगी, बल्कि गरीब, वंचित और पिछड़े लोगों को भी ताकत मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि, सरकार के ‘संकल्प’ को पूरा करने के लिए और ये देखते हुए कि, ये कर्तव्य भवन में तैयार किया गया पहला बजट है, हम तीन कर्तव्यों से प्रेरित हैं।

बजट में हायर एजुकेशन करने वाली लड़कियों के लिए गर्ल्स हॉस्टल का ऐलान किया गया है. ये हॉस्टल हर जिले में एक बनाए जाएंगे, खासकर जहां STEM यानी के (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ) इंस्टीट्यूट्स हैं. Viability Gap Funding  या कैपिटल सपोर्ट से ये बनेंगे ताकि, लड़कियों को लंबे स्टडी और लैब आवर्स में सुरक्षित रहने की जगह मिले. इस योजना के लागू होने के बाद ग्रामीण इलाकों या छोटे शहरों के पेरेंट्स को अपनी बेटियों को बाहर पढ़ाई के लिए भेजना आसान होगा.

इसके अलावा वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारमण ने गेमिंग सेक्‍टर में 10 लाख लोगों को नौकरी देने और युवाओं को कंटेंट क्रिएशन सिखाने के लिए स्‍कूल-कॉलेजों में लैब्‍स खोलने का ऐलान किया है। लैब्स में बच्‍चों और युवाओं को कंटेंट क्रिएशन जैसे रील्‍स, वीडियो, एनिमेशन बनाना सिखाया जाएगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करते हुए 85 मिनट बोलीं, लेकिन आम आदमी के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया। हालांकि टैक्स फाइल करने में समय सीमा की सहूलियत, रेलवे प्रोजेक्ट और आयुर्वेदिक AIIMS जैसी नई बातें कही गई…

 

Abhishek Saini

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

17 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

18 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

20 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

21 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

21 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago