देश

BSF: पाक की गिरफ्त में BSF जवान पी.के शाह, BSF जवान को छोड़ने से पाक का इनकार, 80 घंटे में तीन फ्लैग मीटिंग रही बेनतीजा, पी.के शाह की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल।

BSF: पाक की गिरफ्त में BSF जवान

क्या आपने किसी अपने को खोया है, जाहिर सी बात है, हम सभी ने हमारी जिंदगी में किसी ना किसी को जरूर खोया होगा। तो आप उस दर्द को आसानी से समझ सकते हैं। लेकिन दुर्भाग्य ये है कि, पता होते हुए भी हम अपने परिवार जन या प्रियजन से ना मिल पाएं। जी हां पहले भी ऐसा बहुत बार होते हुए देखा गया है… कहां, मैं बताती हूं पाकिस्तान और भारत के बीच। पाकिस्तान अपनी कायराना हरकत से कभी बाज नहीं आ सकता। वही पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक बार फिर पाकिस्तान अपनी नीच हरकत पर उतर आया है। आपको भी पता होगा कि, हालही में पाकिस्तान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान पूर्णम कुमार शॉ बुधवार को गलती से पाकिस्तान में प्रवेश कर गए। पाकिस्तान रेंजर्स ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। बीएसएफ ने अपने जवान को वापस करने की मांग की है।
वहीं, वरिष्ठ अधिकारियों से अपने पति के बारे में कोई आश्वस्त करने वाली खबर न मिलने से व्यथित बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ की पत्नी रजनी ने कहा कि,
वो अमृतसर मेल से पठानकोट होते हुए फिरोजपुर जाएंगी और जवाब तलाशेंगी।
बुधवार को ड्यूटी के दौरान सीमा पार करने के बाद पूर्णम को पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था। हालांकि, बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर ने शुरू में रजनी को फिरोजपुर जाने से रोकने की कोशिश की, क्योंकि वो गर्भवती हैं और बल पाकिस्तान के अधिकारियों के साथ उनकी रिहाई पर चर्चा कर रहा था, लेकिन बाद में उन्हें ऐसा करने की अनुमति मिल गई। रजनी की दो बहनें और एक चचेरा भाई उनके साथ जाएंगे।
उन्होंने कहा कि,

मैं यहां अनंत काल तक बैठकर इंतजार नहीं कर सकती। पिछले 72 घंटों से मुझे उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ है। अगर मुझे वहां से मदद नहीं मिली तो मैं दिल्ली जाऊंगी और पीएमओ से जवाब मांगूंगी। क्योंकि, पाकिस्तान की ओर से रिलीज की गई तस्वीर में पूर्णम की आंखों पर पट्टी बंधी हुई है, जिसके देख कर चिंता और बढ़ गई है।

पूर्णम कुमार शॉ की मां देवंती देवी ने भी अपनी परेशानी जाहिर की। उन्होंने कहा कि

मैं बस यही चाहती हूं कि मेरा बेटा सुरक्षित वापस आ जाए।

शनिवार को, नबाना के अधिकारी रिशरा नगर पालिका के अध्यक्ष बिजॉय सागर मिश्रा के साथ शॉ के घर पहुंचे और परिवार को आश्वासन दिया कि, राज्य सरकार केंद्र के साथ मामले को आगे बढ़ाएगी।
सांसद कल्याण बनर्जी ने बताया कि, उन्होंने बीएसएफ डीजी से बात की, जिन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि पूर्णम फिलहाल सुरक्षित और अच्छे स्वास्थ्य में है।
लेकिन क्या आपको नहीं लगता ऐसी हरकतें पाकिस्तान को करने से पहले सौ बार सोचना जरूर चाहिए। पाकिस्तान की इस हरकत की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। बातचीत का कोई हल अभी तक नहीं निकला है और सरकार को चाहिए कि इस पर सख्त से सख्त रूख अपना लिया जाएं।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

37 minutes ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 hour ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

2 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

2 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

23 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

24 hours ago