बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए कलेक्टर ने बनाई विशेष रणनीति
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
आगामी बोर्ड परीक्षा 2027 में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेकर सभी प्राचार्यों एवं अधिकारियों को विद्यालयवार कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षक समर्पण के साथ शिक्षण कार्य करें और विद्यार्थियों की नियमित शैक्षणिक प्रगति की निगरानी सुनिश्चित करें।
बैठक में निर्णय लिया गया कि विद्यार्थियों को ग्रीन, येलो और रेड जोन में वर्गीकृत कर उनकी आवश्यकता के अनुसार विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा। कमजोर विद्यार्थियों के लिए रेमेडियल कक्षाएं, कठिन विषयों पर विशेष फोकस, नियमित मासिक परीक्षण, पालक-शिक्षक बैठक, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास तथा नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि त्रैमासिक परीक्षा परिणामों की वे स्वयं समीक्षा करेंगी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
रायपुर: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर का 17वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय…
झुंझुनूं: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक सड़क निर्माण कार्य आठ परिवारों के लिए जिंदगीभर…
नई दिल्ली धनतेरस और दिवाली से चंद दिन पहले सोने-चांदी की कीमतें लगातार घटती जा…
रायपुर: नवा रायपुर में राज्योत्सव 2026 के तीन दिवसीय आयोजन में कृषि विभाग के स्टॉल…
अजमेर: राजस्थान का विश्वप्रसिद्ध पुष्कर मेला इस बार कुछ अलग और बेहद दिलचस्प होने जा…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव–2026 के दौरान श्रम…