AIR INDIA की उड़ान के खाने में मिली ‘ब्लेड’ जैसी चीज, एयरलाइन ने जताया खेद

Air India की बेंगलुरु-सैन फ्रांसिस्को उड़ान में सवार एक यात्री को परोसे गए भोजन में ब्लेड जैसी धातु का टुकड़ा पाए जाने पर एयरलाइन ने गहरा खेद जताया है। एयरलाइन ने सोमवार को बयान में पिछले हफ्ते की इस उड़ान में एक यात्री के भोजन में कोई ‘बाहरी चीज’ मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि यह वस्तु उसके खानपान साझेदार ताजसैट्स की सुविधाओं में इस्तेमाल की जाने वाली सब्जी प्रसंस्करण मशीन से आई थी।

यात्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में दावा किया था कि एयरलाइन की तरफ से परोसे गए भोजन को मुंह में कुछ देर चबाने के बाद उसे ब्लेड जैसी किसी चीज का अहसास हुआ था। हालांकि, संयोग से यात्री को इसकी वजह से कोई क्षति नहीं हुई थी।

पीड़ित यात्री मथुरेश पॉल ने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘एयर इंडिया का खाना चाकू की तरह काट सकता है। भुने हुए शकरकंद और अंजीर की चाट में एक धातु का टुकड़ा छिपा हुआ था जो ‘ब्लेड’ जैसा दिख रहा था। मुझे इसका अहसास कुछ सेकंड तक खाने को चबाने के बाद ही हुआ। शुक्र है कि कोई नुकसान नहीं हुआ।’’

पेशे से पत्रकार पॉल ने इसके लिए एयर इंडिया की खानपान सेवा को दोषी ठहराते हुए कहा, ‘‘यह घटना एयर इंडिया की छवि के लिहाज से ठीक नहीं है। अगर किसी बच्चे को यह धातु वाला खाना परोसा गया होता तो क्या होता?’’

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

24 minutes ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

10 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

11 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

12 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

12 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago