Uncategorized

दिल्ली में 2 महिलाओं के बीच शह-मात का खेल, BJP की रेखा Vs AAP की आतिशी

राजधानी दिल्ली हमेशा इतिहास बनाती है। क्योंकि 27 साल के बाद दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुई बीजेपी ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाया तो, बीजेपी के जवाब में आम आदमी पार्टी ने भी बड़ा दांव खेलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बना दिया। यानी कि अब दिल्ली में सियासी लड़ाई महिला बनाम महिला होगी। दिल्ली के सियासी इतिहास में एसा पहली बार संयोग बना है, जब विधानसभा में एक साथ नेता सदन और नेता प्रतिपक्ष दोनों ही पद पर महिला हों। दिल्ली की 8वीं विधानसभा में दो महिलाएं अपनी-अपनी पार्टी की अगुवाई करेंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सत्तापक्ष का नेतृत्व करेंगी तो आम आदमी पार्टी की विधायक दल की नेता आतिशी विपक्ष की भूमिका में होंगी।

BJP की रेखा और AAP की आतिशी के बीच होगी सियासी नोकझोंक !

बता दें कि रेखा गुप्ता बीजेपी में करीब तीन दशक से सक्रिय रही हैं और दिल्ली की सियासत को भली-भांति समझती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से एमसीडी में पार्षद और दिल्ली के सीएम तक का सफर तय किया है। जिसके चलते रेखा गुप्ता जमीनी राजनीति को बखूबी समझती हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के लिए चुनी गई आतिशी दूसरी बार कालकाजी सीट से विधायक चुनी गई हैं। आतिशी भी दिल्ली की मुख्यमंत्री रही हैं तो सीएम के तौर कामकाजा कैसे होता है आतिशी भलीभांती जानती है, तो ऐसा अनुमान है कि आने वाले दिनों में सीएम रेखा गुप्ता और नेता विपक्षी आतिशी के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल सकती हैं।

CM रेखी को घेरने की कोशिश में AAP

बता दें कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सितंबर 2024 में ही अपनी सियासी विरासत उन्हें सौंप दी थी। सीएम रहते हुए आतिशी ने अपनी सियासी पहचान बनाने में सफल रही हैं, लेकिन 5 महीने में उनका रोल बदल गया। आम आदमी पार्टी ने अब उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाकर रेखा सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। गौरतलब है कि रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनी हैं, और सीधे ही उन्हें मुख्यमंत्री का पद मिल गया। इसीलिए उन्हें सरकारी कामकाज सीखने और संभालने में थोड़ा वक्त लग सकता है। तो दूसरी तरफ आतिशी सरकार चलाने के मामले में रेखा गुप्ता से काफी अनुभवी हैं। आम आदमी पार्टी को लगता है कि यही मौका है, जब बीजेपी सरकार पर थोड़ा दबाव बनाया जाए।  आतिशी लगातार अपनी आक्रामकता के लिए जानी जाती रही हैं।  इसलिए अरविंद केजरीवाल की पार्टी उन्हें सत्ताधारी बीजेपी को घेरने के लिए सबसे अच्छा विकल्प मान रही है। आतिशी ने अपने सियासी तेवर भी दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली की सियासत में अब तो रेखा गुप्ता बनाम आतिशी के बीच रोचक मुकाबला होगा।

 

यह भी पढ़ें:-

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा सत्ता और विपक्ष में शीर्ष पदों पर 2 महिलाएं विराजमान, विधानसभा के इतिहास में पहली बार होगा ऐसा

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

23 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago