पंजाब के लिए BJP की नई लिस्ट जारी, जानिए किन्हें मिला टिकट ?

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की 19वीं सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में पंजाब की आनंदपुर साहिब से सुभाष शर्मा, फ़िरोज़पुर से राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और संगरूर से अरविंद खन्ना को उम्मीदवार बनाया गया है. देशभर में सात चरणों में चुनाव होंगे. परिणाम 4 जून, 2024 को घोषित किए जाएंगे। यह भारत का सबसे लंबा आम चुनाव होगा, जो कुल 44 दिनों तक चलेगा। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं और लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।

बात करें पंजाब की तो यहां की 13 सीटों के लिए एक ही चरण में वोटिंग होनी है, जिसमें सातवें यानी आखिरी चरण (1 जून) में गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, नंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजाबाद, बाठिंडा, संगरूर और पटियाला सीटों पर वोटिंग होगी.

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार (7 मई) को 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. पश्चिम बंगाल में हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुईं. चुनाव आयोग की ओर से देर रात 12:15 बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक असम में सबसे अधिक 81.71 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद पश्चिम बंगाल में 76.52 प्रतिशत और गोवा में 75.20 प्रतिशत मतदान हुआ. जबकि उत्तर प्रदेश में सबसे कम 57.34 प्रतिशत, बिहार में 58.18 प्रतिशत, गुजरात में 59.51 प्रतिशत और महाराष्ट्र में थोड़ा बेहतर 61.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. कुल मतदान प्रतिशत 64.58 फीसदी रहा.

तीसरे चरण में 8.39 करोड़ महिलाओं सहित 17.24 करोड़ लोग मतदान करने के पात्र थे और 18.5 लाख कर्मचारियों द्वारा संचालित 1.85 लाख मतदान केंद्र बनाए गए थे. तीसरा चरण समाप्त होने के साथ ही 20 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और 543 में से 282 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है. पहले और दूसरे चरण में कुल वोटर टर्नआउट क्रमशः 66.14 प्रतिशत और 66.71 प्रतिशत रहा था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जहां 25 सीटों पर चुनाव हुए.

 

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

7 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

17 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

18 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

19 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago