देश

“BJP will win 22 seats in Kolkata”: BJP के चाणक्य अमित शाह ने किया बड़ा दावा, “कोलकाता में 22 सीटें जीतेगी BJP”: अमित शाह, “बंगाल में 2014 से बढ़ रहा है BJP का ग्राफ”: शाह

“BJP will win 22 seats in Kolkata”: BJP के चाणक्य अमित शाह ने किया बड़ा दावा

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने तीन दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का दावा किया है। कोलकाता में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि 2026 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मन में पक्का इरादा करने और चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत झोंकने का आह्वान किया।

अमित शाह ने खासतौर पर कोलकाता और उसके आसपास के शहरी इलाकों पर फोकस किया। उन्होंने कहा कि कोलकाता और आसपास की 28 विधानसभा सीटों में से कम से कम 22 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया है। शाह के अनुसार, इन सीटों पर जीत दर्ज करना बीजेपी के लिए बेहद अहम है, क्योंकि यही क्षेत्र तृणमूल कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल में दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने की रणनीति पर पार्टी काम कर रही है।

कोलकाता जिले और उसके आसपास के इलाकों में बीजेपी का प्रदर्शन अब तक कमजोर रहा है। जादवपुर, दमदम, जोरासांको और श्यामपुकुर जैसे विधानसभा क्षेत्रों में 2021 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी एक भी सीट जीतने में सफल नहीं हो पाई थी। हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने जोरासांको और श्यामपुकुर क्षेत्रों में बढ़त बनाई थी। ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर के पांच वार्डों में भी बीजेपी को बढ़त मिली थी, लेकिन इसके बावजूद कोलकाता में बीजेपी विधानसभा स्तर पर जीत दर्ज नहीं कर सकी थी।

बीजेपी को कोलकाता के आसपास की लगभग 140 सीटों पर अब तक अपेक्षित सफलता नहीं मिली है। इनमें उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हुगली नदी के पार हावड़ा जिला और आसपास के शहरी क्षेत्र शामिल हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव में राज्य की 294 सीटों में से बीजेपी ने 77 सीटें जीती थीं, लेकिन कोलकाता और आसपास के इलाकों में पार्टी का खाता नहीं खुल पाया था। इसी चुनाव में नंदीग्राम से बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया था, हालांकि बाद में ममता बनर्जी ने भवानीपुर से उपचुनाव जीतकर विधानसभा में वापसी की थी।

अमित शाह ने जिन 28 विधानसभा सीटों पर विशेष फोकस करने की बात कही है, उनमें कस्बा, जादवपुर, सोनारपुर उत्तर, टॉलीगंज, बेहाला पूर्व, बेहाला पश्चिम, महेशतला, बज बज, मेटियाब्रुज, कोलकाता पोर्ट, भवानीपुर, रासबिहारी, बालीगंज और चौरंगी जैसी सीटें शामिल हैं। इसके अलावा एंटली, बेलेघाटा, जोरासांको, श्यामपुकुर, मानिकतला, काशीपुर-बेलगछिया, दमदम उत्तर, पानीहाटी, कमरहाटी, बारानगर, दमदम, राजारहाट न्यू टाउन, बिधाननगर और राजारहाट गोपालपुर भी टीएमसी के कब्जे वाली सीटें हैं। इन इलाकों से तृणमूल कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री चुने जाते रहे हैं और 2011 से इन सीटों पर टीएमसी का दबदबा बना हुआ है।

2021 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सबसे ज्यादा सफलता उत्तर बंगाल और कुछ अन्य क्षेत्रों में मिली थी। पार्टी ने अलीपुरद्वार जिले की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी। कूचबिहार जिले की नौ में से सात सीटों, जलपाईगुड़ी जिले की आठ में से चार सीटों और दार्जिलिंग जिले की सभी पांच सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। इसके अलावा नदिया, उत्तर 24 परगना, हुगली, पूर्व मेदिनीपुर, बांकुड़ा और जंगलमहल क्षेत्र की कुछ सीटों पर भी बीजेपी ने अच्छा प्रदर्शन किया था। इन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति, जनजाति और मतुआ समुदाय का प्रभाव माना जाता है।

बीजेपी नेताओं का कहना है कि पार्टी का वोट शेयर लगातार बढ़ा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बंगाल में लगभग 17 प्रतिशत वोट मिले थे और केवल दो सीटें मिली थीं। 2016 के विधानसभा चुनाव में वोट शेयर घटकर करीब 10 प्रतिशत रह गया था और पार्टी को सिर्फ तीन सीटें मिली थीं। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 41 प्रतिशत वोट हासिल किए और 18 सीटें जीतीं। 2021 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को 38 प्रतिशत वोट मिले और 77 सीटों पर जीत मिली।

बीजेपी नेताओं का दावा है कि यह बदलाव राज्य की राजनीति में बड़ा संकेत है। जिस पार्टी को कभी तीन सीटें मिलती थीं, वह अब मुख्य विपक्ष के रूप में उभरी है। कांग्रेस और वामपंथी दल, जिन्होंने लंबे समय तक बंगाल की राजनीति पर राज किया, 2021 के विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाए थे। 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को करीब 39 प्रतिशत वोट मिले और 12 सीटों पर जीत दर्ज की।

अपने बंगाल दौरे के दौरान अमित शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर भ्रष्टाचार, घुसपैठ, कटमनी और आर्थिक पिछड़ेपन जैसे मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना और सरकार की नाकामियों को उजागर करना बीजेपी की प्राथमिकता है। पार्टी नेताओं का कहना है कि हाल के वर्षों में देश के कई राज्यों में बीजेपी और एनडीए की सरकारें बनी हैं और इसी कड़ी में 2026 में पश्चिम बंगाल में भी सत्ता परिवर्तन का लक्ष्य तय किया गया है।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

17 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

18 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

20 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

21 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

21 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago