हरियाणा प्रदेश भाजपा (BJP) कार्यालय पंचकूला शिफ्ट, CM सैनी ने पार्टी के स्थापना दिवस की दी बधाई

करीब 35 साल बाद हरियाणा बीजेपी मुख्यालय को रोहतक से पंचकूला के पंच कमल परिसर में शिफ्ट किया गया है। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली भी मौजूद रहे। रामनवमी के दिन सीएम सैनी और मोहनलाल बड़ौली ने विधि-विधान से हवन-पूजन करके नए बीजेपी कार्यालय का शुभारंभ किया। उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राम नवमी की बधाई दी साथ ही। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंच-कमल से पार्टी के कार्यक्रमों को गति देंगे

साएम सैनी ने भाजपा (BJP) के स्थापना दिवस की दी बधाई

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया। उन्होंने कहा कि पंच-कमल में बनाया गया अटल पार्क अटल बिहारी वाजपेयी के कामों की याद दिलाता है। इस मौके पर सीएम ने बीजेपी की स्थापना दिवस की भी बधाई दी। समारोह के दौरान अटल सभागार का भी उद्घाटन किया गया। इस सभागार का नाम भारत रत्न एवं पूर्व  प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में रखा गया है। अटल पार्क का पंच कमल में शिलान्यास हुआ है। गौरलब है कि  20 अगस्त 2022 में तत्कालीन केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पंचकूला में भाजपा कार्यालय पंचकमल का उद्घाटन किया था। तब इस कार्यालय से पंचकूला और इसके आसपास के कई जिलों की पार्टी गतिविधियां शुरू की गई थी। पंचकूला दफ्तर को मुख्यालय के तौर पर ही डिजाइन किया गया था।

‘सुरजेवाला के आरोपो का सीएम सैनी दिया जवाब’

इस मौके पर नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला के आरोपो का भी जवाब दिया, उन्होंने कहा कि ‘किसी को भी नौकरी से नहीं निकाला जा रहा है’ सीएम सैनी ने कहा कि ‘मैं देख रहा था वह टवीट पर ट्वीट कर रहे हैं रणदीप ने कल एक वीडियो भी मेरी दिखाई है।HKRN में जिनके 5 साल हो चुके है उन 1 लाख 20 हज़ार युवाओ की जॉब सिक्योरिटी दी है। जिन युवाओ का कार्यकाल 5 साल पूरा हो गया था ऐसे युवाओं को हमने सुरक्षित किया है किसी को भी नहीं हटाया जा रहा।’

पहले रोहतक में था बीजेपी का प्रदेश कार्यालय

हरियाणा में पार्टी के राजनीतिक केंद्र के रूप में दशकों तक रोहतक के रहने के बाद, मुख्यालय को राज्य की राजधानी चंडीगढ़ के पास स्थित पंचकूला में स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया है. चंडीगढ़ के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों से इसकी निकटता को देखते हुए पंचकूला में स्थानांतरण को एक रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है, जिससे पार्टी और राज्य सरकार के बीच तालमेल बढ़ेगा.

 

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

15 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago