जनप्रतिनिधियों के व्यवहार से हुए नाराज, तो लोकसभा चुनाव में ठोंक दी ताल

आगरा में 7 मई को तीसरे चरण में मतदान होना है. शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई. लेकिन इस बीच अजब-गजब प्रत्याशी इस 18वीं लोकसभा के लिए नामांकन पत्र खरीद रहे हैं. इस खबर में हम बात करेंगे आगरा के एक ऐसे प्रत्याशी की जो पुलिस के सिस्टम और जनप्रतिनिधियों के व्यवहार से नाराज होकर उसे ठीक करने के लिए सांसद बनने की कठिन डगर पर निकल पड़े हैं.

आगरा फतेहपुर सीकरी के छोटे से गांव उंदेहरा के रहने वाले 63 साल के कल्लन कुमार जाति से कुम्हार हैं और मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करते हैं. शुक्रवार को जिला मुख्यालय से उन्होंने लोकसभा चुनाव में नामांकन के लिए फॉर्म खरीदा. 63 साल के कल्लन का मिजाज बेहद चुलबुला है. नामांकन पत्र खरीदने के बाद मीडिया के सामने डांस करने लगे.

कल्लन कुमार ने चुलबुले अंदाज में अपने सांसद प्रत्याशी बनने का किस्सा सुनाया. कल्लन ने बताया कि 2023 में वे थाना जगदीशपुरा के एक हॉस्पिटल में अपने रिश्तेदार को देखने के लिए गया था. बाइक हॉस्पिटल के बाहर खड़ी कर दी. कुछ देर बाइक चोरी हो गई. थाने में रिपोर्ट लिखवाई. लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की. लेकिन बात नहीं बनी और इसी सिस्टम से तंग आकर वह इस बार चुनाव मैदान में हैं.

कल्लन ने बताया कि वे पुलिस, प्रशासन और नेताओं को सुधारने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद वे योगी और मोदी से मिलेंगे. उन्हें पुलिस और प्रशासन के बारे में जानकारी देंगे. कल्लन कहते हैं कि आगरा में हालत यह है कि थाने जाओ तो पैसा, नेताजी के पास जाओ तो पैसा. हर जगह पैसा देना पड़ता है.

कल्लन कुमार सिर्फ भ्रष्टाचार और पुलिस के सिस्टम से ही नाराज नहीं हैं. कल्लन कुमार जनप्रतिनिधियों के व्यवहार से भी नाराज हैं . कल्लन ने बताया कि कुछ साल पहले वे मलपुरा गए थे. वहां एक शोक सभा थी. इस शोक सभा में फतेहपुर सीकरी के सांसद भी पहुंचे थे. उन्होंने सांसद को देखकर उनसे राम-राम की. लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया और यही बात उनको खटक गई अब इस चुनाव में सीधे तौर पर फतेहपुर सीकरी के सांसद को टक्कर देने के लिए भी मैदान में उतरे हैं.

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

4 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

5 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

5 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

5 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

5 hours ago