Uncategorized

लालू यादव की चाल में फंस गई BJP ! बिहार में होने वाला है कुछ बड़ा खेला ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने के लिए इंडी गठबंधन के नेताओं ने एक और चाल चली है। दरअसल बिहार में चल रही सियासी हलचल के बीच बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने बड़ा बयान देकर सनसनी मचा दी है। उन्होंने साफ-साफ कहा कि अगर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से उनके साथ गठबंधन में आते हैं तो उनके लिए दरवाजा खुला हुआ है।

राजद सुप्रीमो का ये बयान तेजस्वी यादव के उस बयान के चंद घंटे बाद आया है जिसमें नेता प्रतिपक्ष ने साफ शब्दों में कहा था कि नीतीश कुमार के लिए राजद का दरवाजा अब बंद हो चुका है। लालू यादव का ये बयान इस लिए सुर्खियों में है  क्योंकि अक्सर मकर संक्रांति के आस-पास बिहार की राजनीति में कुछ खेल होता रहा है। खरमास खत्म होने के बाद बिहार की सत्ता में बदलाव होता रहा है।

लालू प्रसाद यादव ने कहा, ‘अगर नीतीश कुमार आते हैं तो क्यों नहीं उनको साथ लेंगे। रहें साथ में काम करें।’ जब उनसे पूछा गया कि नीतीश कुमार अगर आएंगे तो आरजेडी उनसे गठबंधन कर लेगी? इस पर लालू ने कहा, ‘हां उन्हें हम अपने साथ रख लेंगे। सारी गलती माफ कर देंगे, माफ करना ही हमारा फर्ज है।’ लालू यादव से जब पूछा गया कि पार्टी में कोई भी नेता कुछ भी बोलें, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी सुप्रीमो होने के नाते आप ही लेते हैं, इसपर उन्होंने कहा, ‘हमलोग फैसला लेते हैं, लेकिन नीतीश कुमार को शोभा नहीं देता है, वह बार-बार भाग जाते हैं। निकल जाते हैं। अगर वह फिर आएंगे तो रख लेंगे।’

राजद सुप्रीमो लालू यादव के बायान के बाद सियासी गलियारों में सत्ता समीकरण पर नयी बहस शुरू हो गयी है। सभी जानते हैं कि लालू यादव ही सर्वेसर्वा हैं। उनका फैसला ही पार्टी में चलता है. बता दें कि लालू यादव राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। मौके की नजाकत को देखते हुए वो अपने फैसले बदल भी लेते हैं, उस पर अडिग भी रहते हैं।

वहीं, अब जबकि ऐसी अफवाहें है कि बीजेपी और जेडीयू के बीच सबकुछ ठीक नहीं है तो उनके लहजे में नीतीश कुमार को लेकर नर्मी नजर आने लगी है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि वो तो भाग जाते हैं, चले जाते हैं। वैसे बिहार के राजनीतिक विशेषज्ञों का भी मानना है कि बिहार की राजनीति कब करवट ले ले, कुछ कहा नहीं जा सकता।

admin

Recent Posts

चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी वर्षा की गतिविधियां, किसानों के लिए मौसम आधारित सलाह जारी….

रायपुर: द क्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से विकसित हो…

49 minutes ago

सात दिनों में सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को पूरा करना होगा जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया…..

रायपुर: सरगुजा संभाग में जैव चिकित्सा अपशिष्ट के सुरक्षित निपटान और पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम…

53 minutes ago

अखिलेश के बयान पर धामी का पलटवार, बोले- उत्तराखंडियों का अपमान बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नगर निगम की ओर से आयोजित…

56 minutes ago

अशासकीय माध्यमिक स्कूलों में भर्ती से हटी रोक, खाली पद भरने का रास्ता साफ

उत्तराखंड के सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भर्ती का…

59 minutes ago

ईरान युद्ध के बीच UAE के समुद्र में फैला तेल, कई बीच बंद

अबू धाबी   संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के समुद्री तटों के पास एक क्षतिग्रस्त टैंकर…

59 minutes ago