Uncategorized

Team India के ड्रेसिंग रूम में बवाल, कोच गंभीर और कप्तान रोहित में बहस !

भारत और ऑस्ट्रेलिया  के बीच में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 22 नवंबर से शुरू हुई थी इस सीरीज में कुल पांच मुकाबले खेले जाने है जिसमे से अभी तक चार मुकाबले हुए है और टीम इंडिया एक मुकाबला जीत गई है और ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। हालांकि एक मुकाबला ड्रॉ हुआ है लेकिन सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में 3 जनवरी को खेला जाएगा जिसके लिए टीम इंडिया सिडनी पहुंच गई है लेकिन इंडिया सीरीज का आखिरी मुकाबला खेले उससे पहले टीम इंडिया के कोच और खिलाड़ियों के बीच में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

बता दें कि, मेलबर्न में हार के बाद ड्रेसिंग रूम में कोच गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा के बीच काफी बहस हुई है। ऐसी खबरें सामने आ रही है कोच गौतम गंभीर खिलाड़ियों पर बरसे है उन्होंने ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को कहा कि- मेलबर्न में टीम का काफी खराब फॉर्म रहा है जिसके बाद रोहित और कोच गंभीर के बीच में बहस हुई। वहीं, जब खबरें सोशल मीडिया के माध्यम से बाहर आई तो गंभीर ने चुप्पी तोड़ी और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की कोच गंभीर ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया और उन्होंने कहा कि मेलबर्न में हमारा अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है लेकिन ड्रेसिंग रूम में जो बातचीत होती है अगर वो ड्रेसिंग रूम तक रहे तो ज्यादा बेहतर होगा।

हालांकि गंभीर का ये बयान किस खिलाड़ी को लेकर था ये तो साफ-साफ उन्होंने नहीं कहा लेकिन उनका ये बयान रोहित शर्मा से जुड़ा जा रहा है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान जिस तरह से कप्तान रोहित का फॉर्म रहा है मेलबर्न टेस्ट में जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फिल्डिंग लगाई गई थी उसको लेकर रोहित को काफी ट्रोल किया गया और अब गंभीर के साथ उनकी बहस जो लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि ड्रेसिंग रूम में कोच गंभीर और खिलाड़ियों के बीच में क्या बातचीत हुई इसका को लेकर तमाम खबरें आ रही है लेकिन इतना जरूर तय है टीम इंडिया के कोच और खिलाड़ियों के बीच में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

1 hour ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

3 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

5 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

5 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

5 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago