BJP ने नगर निगम चुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा
आगामी हरियाणा नगर निकाय चुनाव-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) बुधवार को मेयर पद के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। वहीं, आम आदमी पार्टी ने सोनीपत से मेयर पद के लिए सत्यवीर सिंह को मैदान पर उतार है। इसके साथ ही आप ने सोनीपत के वार्ड नंबर 1,17,19,22 और अंबाला के वार्ड नंबर 4,6,13,16 के लिए कैंडिडेट के नामों की घोषणा की है।
पार्टी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तीन प्रमुख नगर निगमों के लिए मेयर पद के प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है:
नगर निगम पंचकुला: श्याम लाल बंसल
नगर निगम अम्बाला: अक्षिता सैनी
नगर निगम सोनीपत: राजीव जैन
प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुरेन्द्र पूनिया द्वारा हस्ताक्षरित इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पार्टी ने चुनाव की तैयारियों को तेज करने का संकेत दे दिया है। इन नामों की घोषणा के साथ ही भाजपा ने विपक्षी दलों पर बढ़त बनाने की कोशिश की है। आने वाले दिनों में इन नगर निगमों में चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है।
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…