गुजरात के कई इलाकों में बुधवार शाम हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 दर्ज की गई। यह झटका करीब शाम 4:35 बजे आया, जिससे आणंद और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को हल्का कंपन महसूस हुआ।
जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र आणंद से करीब 36 किलोमीटर उत्तर-पूर्व दिशा में था। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।
इससे पहले भी गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। 21 अप्रैल को राजकोट जिले में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था। वहीं, 29 मार्च को अमरेली जिले में भी 3.1 तीव्रता का झटका दर्ज किया गया था। उस समय भूकंप का केंद्र अमरेली से करीब 42 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में और जमीन के अंदर लगभग 11.6 किलोमीटर गहराई पर था।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से अमरेली इलाके में बार-बार हल्के झटके महसूस हो रहे हैं। सावरकुंडला के विधायक महेश कसवाला ने भी बताया था कि मितियाला गांव में 29 मार्च का झटका साफ तौर पर महसूस किया गया था।
उन्होंने यह भी कहा था कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए एक तकनीकी टीम भेजने का आश्वासन दिया है, ताकि इन बार-बार आ रहे झटकों के कारणों का पता लगाया जा सके।
चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…