Categories: मनोरंजन

Bigg Boss 19: रोहित शेट्टी की होस्टिंग ने लूटी महफिल, क्या सलमान खान की कुर्सी पर मंडरा रहा खतरा?

साल 2010…बिग बॉस 4.. ये वो मौका था जब बड़े पर्दे के चुलबुल पांडे की टीवी स्क्रीन पर दबंगई का आगाज हुआ था. देश के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस के सलमान होस्ट बने. अरशद वारसी, शिल्पा शेट्टी, अमिताभ बच्चन के बाद सलमान ने रियलिटी शो की कमान संभाली. उन्होंने अपनी होस्टिंग का ऐसा जलवा दिखाया कि भाईजान शो की आन बान और शान बन गए.

बिग बॉस और सलमान एक-दूसरे के पर्याय लगने लगे. हर सीजन के साथ एक्टर ने शो में अपने इमोशन, फीलिंग्स और पर्सनैलिटी को बेहिचक दिखाया. सलमान की होस्टिंग में पूरा पैकेज मिलता था. उनकी दबंगई का ऐसा जादू चला कि वो बिग बॉस की 'आत्मा' बन गए. उनके बिना शो की कल्पना करना मुश्किल लगने लगा. लेकिन क्या अभी भी ऐसा है…?

कहां गई सलमान की दबंगई?
सलमान लगातार 19 सालों से बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं. फैंस ने उनका एग्रेशन, चिल्लाना, ह्यूमर, गंभीर होना… सब देखा है. दर्शकों को वीकेंड का वार में सलमान का नजरिया जानने की बेताबी रहती थी. हर किसी में मन में बस यही बात रहती थी कि इस वीकेंड का वार कौन सलमान की हिट लिस्ट में होगा. उनका गुस्सा कंटेस्टेंट्स की सिट्टी-पिट्टी गुल कर देता था. भाईजान का गुस्से में चीखना हो या इमोशंस में बहकर रोना…हर एक्शन ने फैंस के दिलों को छुआ.

जैसे ही भाईजान आस्तीन चढ़ाते.. घरवालों की धड़कनें बढ़ जाती थीं. उनका सूट उतारना या स्टेज पर कुर्सी लगाकर बैठना.. बता देता था आज तो जबरदस्त वाट लगने वाली है. कंटेस्टेंट्स के हदें पार करने पर एक्टर का तिलमिलाना दर्शकों को खौफ में डाल देता था. सोशल मीडिया पर सलमान की तगड़ी होस्टिंग ने रौला मचा रखा था. लेकिन अब शो के दर्शक बस यही पूछते फिर रहे हैं 'कहां गुम हो गया भाईजान को वो ऑरा'? फायर मोड में रहने वाले सलमान के फीके रिएक्शन देखना लोगों का दिल तोड़ता है. दबंग सलमान की होस्टिंग में अब ना दबंगई बची है, ना ही फायर. वो हर सीजन के साथ शांत होते दिख रहे हैं.

खुद सलमान कह चुके हैं कि अब वो होस्टिंग के दौरान एग्रेशन नहीं दिखाने वाले हैं. 60 साल के सलमान लाइफ के इस स्टेज पर आकर शांति से कंटेस्टेंट्स के मुद्दे शॉर्ट करना चाहते हैं. उम्र और जिंदगी के पड़ाव पर उनका शांत अंदाज समझ आता है, लेकिन क्या दर्शक इस बदले हुए सलमान को पसंद कर रहे हैं? आलम ये है कि अब उनकी डांट भी डांट जैसी नहीं लगती. उनका रुतबा जरूर है, लेकिन शब्द और एटीट्यूड ठंडा पड़ गया है. सलमान की होस्टिंग में आए 360 डिग्री बदलाव को रोहित शेट्टी की एंट्री पर ज्यादा नोटिस किया.

रोहित शेट्टी का भौकाल
बीते वीकेंड के वार को रोहित शेट्टी ने क्या संभाला.. मजा ही आ गया. रोहित ने खिलाड़ियों से नो फिल्टर बात की. उनकी क्लास लगाई, फन भी किया. ओवरस्मार्ट बन रहे घरवालों को सेकंड में आईना दिखाया. रोहित की होस्टिंग में जुनून, जज्बा और राइट एटीट्यूड दिखा. फिल्ममेकर ने वो किया जो पिछले 7 हफ्तों में भाईजान नहीं कर सके. कुल मिलाकर कहें तो रोहित शेट्टी ने गर्दा उड़ा दिया. कंटेस्टेंट्स ने भी उनकी होस्टिंग में मजे किए. सबको डांट के साथ फन भी करने को मिला.

हिलेगी सलमान की कुर्सी?
इंटरनेट पर भी रोहित शेट्टी की होस्टिंग को सराहा गया है. कुछ लोगों ने ऐसा भी कहा कि वो सलमान से बैटर थे. कईयों ने रोहित को बिग बॉस की कमान देने को कहा. रोहित शेट्टी की एंट्री ने सवाल खड़ा कर दिया है- क्या बिग बॉस को अब सलमान के विकल्प की तलाश है? कुछ लोगों का ये भी मानना है कि मेकर्स सलमान खान का ऑल्टरनेट होस्ट तैयार कर रहे हैं. सलमान के बाद रोहित शेट्टी सबको परफेक्ट लगे. क्योंकि उनमें दबंग स्वैग भी है और रौबदार पर्सनैलिटी भी. फ्यूचर में पता नहीं क्या हो…सलमान ही होस्ट रहें या कोई और उनकी जगह ले… लेकिन इतना जरूर है कि लोग सलमान के बगैर भी शो की कल्पना करने लगे हैं. ये वाकई दबंग खान के लिए डेंजर अलर्ट है. इससे मालूम पड़ता है बतौर होस्ट दर्शक उनसे संतुष्ट नहीं हैं.

वैसे हकीकत ये भी है कि सलमान की कुर्सी इतनी आसानी से नहीं हिलने वाली है. उनका फैंडम और बिग बॉस संग सालों पुराना कोलैबोरेशन एक झटके में खत्म नहीं हो सकता. लेकिन इतना जरूर है कि रोहित शेट्टी बीबी होस्ट के रूप में जनता की पसंद जरूर बन गए हैं. अब देखना होगा रोहित शेट्टी को मिली वाहवाही के बाद भाईजान फायर मोड में लौटते हैं या नहीं…

News Desk

Recent Posts

सर्दियों में चेहरे पर कौन सा तेल लगाना सही? नारियल से रोजहिप ऑयल तक, जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की राय

सर्दियों में चेहरे की स्किन जल्दी ड्राई होने लगती है. ऐसे में कई लोग मॉइस्चराइजर…

1 hour ago

Jio Platforms Share Listing: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 21% प्रीमियम पर लिस्ट हुए जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर

मुंबई  मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों का मार्केट डेब्यू हो गया है.…

2 hours ago

सोते समय लोग क्यों करते हैं बड़बड़ाना? जानें Sleep Talking के पीछे की वजह और कब सतर्क होना जरूरी

क्या आपने कभी किसी को सोते समय बड़बड़ाते, फुसफुसाते या अचानक कुछ बोलते हुए सुना…

2 hours ago

किसान हित और जनकल्याण को समर्पित छत्तीसगढ़ सरकार के फैसले ऐतिहासिक एवं सराहनीय : जितेंद्र वर्मा…

रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक…

3 hours ago

करवा चौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को राहत, गुरुवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

करवा चौथ के मौके पर उत्तराखंड में गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।…

4 hours ago

किसानों की समृद्धि और आय बढ़ाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

रायपुर: किसानों की समृद्धि और उनकी आय बढ़ाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल…

17 hours ago