पटना. इस वक्त बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल बिहार की राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी में सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश कुमार पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के पुनपुन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने गए थे. वहीं जनसभा को संबोधित करने के बाद जब सीएम नीतीश कुमार वापस लौट रहे थे तभी मसौढ़ी में तेल खत्म हो जाने के कारण हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गयी है.
सूत्रों के अनुसार सीएम नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर का तेल खत्म होने की वजह से हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई. इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार के जरिए सड़क मार्ग से पटना लौटे हैं. ऐसे में नीतीश कुमार की सुरक्षा में इसे बड़ी चूक मानी जा रही है. वहीं इस दौरान हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराने के की वजह से मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. हालांकि राज्यसभा सांसद संजय झा ने मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को लेकर जो खबर मीडिया में चल रही है उसका खंडन किया है.
जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर का तेल खत्म होने के बाद पटना से सीएम के लिए गाड़ी बुलायी गयी. इसके बाद नीतीश कुमार कार पर बैठकर सड़क मार्ग से पटना लौटे हैं. वहीं नीतीश कुमार की सुरक्षा में हुई इस बड़ी चूक को लेकर फिलहाल कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं. बता दें, लोकसभा चुनाव के सातवें चरण को लेकर सीएम नीतीश कुमार लगातार अलग-अलग इलाकों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं.
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…