Uncategorized

किसानों के पंजाब बंद का बड़ा असर, 200 सड़के जाम, 200 से ज्यादा ट्रेने प्रभावित

पंजाब में किसानों द्वारा किए गए पंजाब बंद का असर व्यापक रूप से देखा जा रहा है। गन्ना किसानों के लंबित भुगतान और अन्य मांगों को लेकर किए गए इस आंदोलन ने राज्य में परिवहन और जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।किसानों ने अपनी कई प्रमुख मांगों को लेकर यह आंदोलन शुरू किया है। इनमें से सबसे अहम मांग है गन्ने की फसल का बकाया भुगतान। इसके अलावा, किसान पराली जलाने पर हो रही सख्ती और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी जैसी समस्याओं को लेकर भी नाराज हैं। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती, वे पीछे नहीं हटेंगे।

किसानों के पंजाब बंद का सबसे बड़ा असर रेल यातायात पर देखने को मिल रहा है। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए 221 ट्रेने रद्द हो चुकी है या उनके रूट को डायवर्ट किया गया है। वहीं, किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में बंद बुलाया गया है जो सुबह 7 बजे से चार बजे तक रहेगा। फसलो की एमएसपी के गारंटी कानून समेत 13 मांगो को लेकर किसान आंदोलन के समर्थन में आज पंजाब बंद है।

पंजाब बंद के चलते रेलवे सेवा बुरी तरह बाधित हो गई है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 160 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं,  किसानों ने राज्य के प्रमुख हाईवे और सड़कों को जाम कर दिया है। इससे यात्रियों और वाहन चालकों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। पंजाब के प्रमुख शहरों में भी जाम की स्थिति बनी हुई है।

आपको बता दें कि, इस बंद का SPGC समेत कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने भी समर्थन किया है। इस दौरान मेडिकल मेडिकल केयर सहित जरूरी सेवाएं जारी रहेगी। वहीं, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंजाब के मोहाली जिले में 600 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

11 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

21 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

22 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

23 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago