Champions Trophy 2025 से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, टीम में शामिल खिलाड़ी ने वनडे से लिया संन्यास

फरवरी-मार्च में खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने वनडे फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया है। स्टोइनिस चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्होंने टुर्नामेंट की शुरूआत से पहले ही वनडे से संन्यास लेने का फैसला कर लिया। वहीं, अब उनके संन्यास के बाद चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वाड में ऑस्ट्रेलिया टीम को रिप्लेस करना होगा।

स्टोइनिस का वनडे करियर

मार्कस स्टोइनिस ने अपने करियर में 71 वनडे खेले। इन मैचों की 64 पारियों में उन्होंने 26.69 की औसत से 1495 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 6 अर्धशतक शामिल रहे। स्टोइनिस का हाई स्कोर 146* रनों का रहा। वहीं, इसके अलावा 64 पारियों गेंदबाजी करते हुए स्टोइनिस ने 43.12 की औसत से 48 विकेट अपने नाम किए, जिसमें उनका बेस्ट फिगर 3/16 का रहा।

बता दें कि, 19 फरवरी 2025 से इस टुर्नामेंट की शुरूआत हो रही है और सभी टीम 12 फरवरी तक टीम में कुछ बदलाव कर सकती है। cricket.com.au के हवाले से स्टोइनिस ने वनडे संन्यास के बारे में बात करते हुए कहा, “ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे क्रिकेट खेलना शानदार सफर रहा और मैं हरे और सुनहरे रंग में बिताए हर पल के लिए आभारी हूं। उच्चतम स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना एक ऐसी चीज है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा।”

उन्होंने आगे कहा, “यह आसान फैसला नहीं था, लेकिन मुझे लगता है कि यह मेरे लिए सही वक्त है वनडे से दूर होने और अपने करियर के अगले चैप्टर पर फोकस करने के लिए। रॉन (ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड) के साथ मेरे बहुत अच्छे रिश्ते हैं और मैंने उनके सपोर्ट की सराहना की है। मैं पाकिस्तान में लड़कों का हौसला बढ़ाऊंगा।”

ये भी पढ़ें:

कभी टॉयलेट साफ करती थी मां, आज करोड़ों की बिजनेस और नेट वर्थ वाली बेटी की कहानी

आखिर क्यों राम ने लक्ष्मण को मृत्युदंड दिया

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago