Uncategorized

Assembly election : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले PM मोदी का हमला, कहा- खानदानों ने किया J&K बर्बाद

Assembly election : जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सभी दलों के नेताओं द्वारा जोर-शोर के साथ प्रचार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक रैली को संबोधित करने के लिए डोडा पहुंचे। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेस पीडीपी पर हमला बोला और कहा कि, जम्मू-कश्मीर में इस बार विधानसभा चुनाव तीन खानदानों और नौजवानों के बीच में है। इन तीन खानदानों ने मिलकर आप लोगों के साथ जो किया है वो किसी पाप से कम नहीं है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद पर निशान साधते हुए कहा कि, “आप याद करिए वो समय जब दिन ढलते ही यहां अघोषित कर्फ्यू लग जाता था, हालत ये थी कि तब कांग्रेस की केंद्र सरकार के गृहमंत्री तक लाल चौक जाने से डरते थे। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है. पिछले 10 साल में यहां जो बदलाव आया है, वो किसी सपने से कम नहीं है जो पत्थर पहले पुलिस और फौज पर बैठने के लिए उठते थे, उन पत्थरों से नया जम्मू कश्मीर बन रहा है।”Assembly election

(Assembly election) कश्मीरी हिंदुओं को लेकर क्या बोले पीएम?

कश्मीरी हिंदुओं को लेकर PM मोदी ने कहा, “आपके इसी विश्वास को आगे बढ़ाते हुए जम्मू कश्मीर भाजपा ने आपके लिए एक से बढ़कर एक संकल्प लिए हैं। आज ही हमनें टीका लाल टपलू को याद किया है, उन्हें श्रद्धांजलि दी है. तीन दशक से ज्यादा हो गए, इसी दिन उन्हें आतंकवादियों ने शहीद किया था। उनकी हत्या के बाद कश्मीरी पंडितों के साथ अत्याचार का एक अंतहीन सिलसिला चला। ये भाजपा है, जिसने कश्मीरी पंडितों की आवाज उठाई और उनके हित में काम किया। जम्मू कश्मीर भाजपा ने कश्मीरी हिंदुओ की वापसी और पुनर्वास के लिए टीका लाल टपलू योजना बनाने का ऐलान किया है इससे कश्मीरी हिंदुओं को उनका हक दिलाने में तेजी आएगी।”Assembly election

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

49 minutes ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

2 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

2 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

3 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

23 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

24 hours ago