मैच से पहले श्रीलंका टीम को बड़ा झटका
टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। T-20 सीरीज से पहले श्रीलंका को तीसरा बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो चेस्ट इन्फेक्शन (chest infection) के चलते बीमार हो गए हैं और तबीयत बिगड़ने के बाद बिनुरा फर्नांडो को अस्पताल में भर्ती किया गया हैं।
फर्नांडो की तबयत बिगड़ने के बाद Ramesh Mendis को टीम में बतौर स्टेंड बाय चुना गया है। आपको बता दें कि T-20 सीरीज से श्रीलंका के 2 बड़े खिलाड़ी पहले ही बाहर हो चुके है। इससे पहले नुवान तुषारा और दुश्मंथा चमीरा चोट के कारण सीरीज़ से बाहर हो चुके है।
नुवान तुषारा को टीम के ट्रेनिंगसेशन के दौरान चोट लगी थी। गेंद लगने के बाद तुषारा की उंगली में fracture हो गया था। वहीं नुवान तुषारा की जगह टीम में दिलशान मदुशंका की वापसी हुई है। आपको बता दें कि भारत के खिलाफ श्रीलंका 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है जिसका पहला मैच आज खेला जाएगा।
नई दिल्ली इजरायल में चुनाव में किसी गठबंधन को बहुमत न मिलने से नई सरकार…
पणजी गोवा के कृषि क्षेत्र में जल्द ही एक नया बदलाव देखने को मिल सकता…
नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में एक निजी समारोह में…
तेहरान ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका पर हमला करने…
नई दिल्ली भारतीय बाजार में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन काफी बढ़ गया है. पहले घरेलू…
देहरादून. उत्तराखंड में चार्टर हेलिकॉप्टर के संचालन को लेकर सुरक्षा नियम सख्त किए गए हैं.…