Uncategorized

Delhi Election से पहले AAP ‘आप का विधायक, आप के द्वार’ अभियान करेगी शुरू

दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आप ने तैयारियां शुरू कर दी है। चुनाव की तैयारी के तहत लोगों से संपर्क के लिए 1 सितंबर से ‘आप का विधायक, आपके द्वार’ अभियान शुरू करेगी। (Delhi Election)

बता दें कि, आज आम आदमी पार्टी ने चुनावों को लेकर रणनीति तैयार करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक रखी थी जिसके बाद आप के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने कहा कि, आने वाले दिनों में प्रचार अभियान तेज किया जाएगा। (Delhi Election)

बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) पाठक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘शासन, राजनीतिक परिदृश्य और दिल्ली के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मनीष सिसोदिया की पदयात्रा को बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।’’व पाठक ने आगे कहा, ‘‘वह (सिसोदिया) जहां भी जा रहे हैं लोग कह रहे हैं कि ‘आपके साथ बहुत अन्याय हुआ है। हम ये पदयात्राएं जारी रखेंगे।’’ (Delhi Election)

उन्होंने बताया कि, आम आदमी पार्टी एक सितंबर से ‘आप का विधायक, आपके द्वार’ अभियान भी शुरू करेगी, जिसमें विधायक मंडल और बूथ स्तर पर बैठकें करेंगे, जहां राजनीतिक परिदृश्य और पार्टी द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा होगी। (Delhi Election)

पाठक ने कहा, ‘‘हम इस अभियान के दौरान दिल्ली की जनता के खिलाफ भाजपा द्वारा रची जा रही साजिश का भी पर्दाफाश करेंगे। धीरे-धीरे अभियान तेज किया जाएगा।’’

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

7 minutes ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

52 minutes ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

2 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

2 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

22 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

23 hours ago