राजस्थान के भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ बॉर्डर पर स्थित बेगूं उपखंड के पारसोली क्षेत्र से एक बेहद दुखद और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। कितीयास गांव में मधुमक्खियों के लगातार दो हमलों ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। पहले हमले में गंभीर रूप से घायल हुए 80 वर्षीय जमनेश सुखवाल की बुधवार सुबह चित्तौड़गढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई।
स्थिति तब और भयावह हो गई जब पारसोली के श्मशान घाट पर उनके अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों ने दोबारा हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और हर कोई अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगा।
इस दूसरी घटना में करीब 50 लोग घायल हो गए। इनमें से 8 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया, जहां 83 वर्षीय भवानी शंकर शर्मा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दो अन्य घायलों की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। बाकी घायलों को पारसोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया ने तुरंत चिकित्सा और प्रशासनिक टीम को सक्रिय किया। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को मौके पर भेजा गया, जबकि तहसीलदार गोपाल जीनगर और नायब तहसीलदार रामचंद्र वैष्णव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
हरियाणा सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला…
भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने अपने कार्यकाल को आगे बढ़ाने की…
मिडिल ईस्ट संकट गहराता जा रहा है। गुरुवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट के…
राजस्थान बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। कक्षा 10वीं के…
आईपीएल 2026 के शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी रह गया…
यूपी के सहारनपुर में हुई एक शादी चर्चा का विषय बन गई, जहां भारतीय सेना…