Uncategorized

T-20 विश्व कप जीतने के बाद अजित अगरकर का दांव, “मुझे टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर….”

भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने अपने कार्यकाल को आगे बढ़ाने की इच्छा जताई है। उन्होंने BCCI से औपचारिक तौर पर अनुरोध किया है कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक बढ़ाया जाए। दरअसल, 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत के बाद उनका कॉन्ट्रैक्ट IPL 2025 से पहले एक साल के लिए बढ़ाया गया था। अब हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब बरकरार रखने के बाद अगरकर इसे और लंबा करना चाहते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रस्ताव पर बोर्ड के भीतर शुरुआती चर्चा भी हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। यह फैसला ऐसे समय में होना है जब टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अहम दौर में है और 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों की रणनीति भी तैयार की जा रही है।

अजीत अगरकर जून 2023 से सीनियर चयन समिति के चेयरमैन हैं। उनके कार्यकाल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और तीन ICC खिताब अपने नाम किए हैं—दो टी20 वर्ल्ड कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी। इसके अलावा टीम ने 2023 और 2025 एशिया कप भी जीते हैं और व्हाइट-बॉल क्रिकेट में 33 में से सिर्फ 2 मैच गंवाए हैं।

हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। भारत को घरेलू मैदान पर लगातार दो टेस्ट सीरीज में हार झेलनी पड़ी और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी विदेशी धरती पर हार का सामना करना पड़ा। इसी वजह से अगरकर के कार्यकाल पर कुछ सवाल भी उठे हैं।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

सावन-भादौ में बाबा महाकाल की 6 शाही सवारियां, उज्जैन में रोज 4 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

उज्जैन  भगवान शिव के प्रिय सावन माह की शुरुआत इस साल गुरुवार 30 जुलाई से…

2 hours ago

रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! 1 अगस्त से दौड़ेगी प्रयागराज-तिरुनेलवेली स्पेशल ट्रेन, MP के कई स्टेशनों को फायदा

जबलपुर  यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज और तिरुनेलवेली के…

2 hours ago

सोनम रघुवंशी ने कोर्ट में किया सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद फिर पहुंचीं जेल

इंदौर  मेघालय के चर्चित हनीमून मर्डर केस में बड़ा मोड़ आ गया। इस सनसनीखेज मामले…

2 hours ago

मेहदी हसन की कप्तानी खत्म, हिंदू क्रिकेटर बने बांग्लादेश टीम के नए कप्तान

ढाका  बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बुधवार (29 जुलाई) को वनडे के नए कप्तान का…

2 hours ago

जबलपुर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार राय ने पीपल के वृक्ष मझौली में लगाए

जबलपुर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार राय ने पीपल के वृक्ष मझौली में लगाए अधिमान्य…

2 hours ago