राजस्थान बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। कक्षा 10वीं के नतीजों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच चुका है। ताजा जानकारी के मुताबिक, इस बार परिणाम तय समय से पहले घोषित किए जा सकते हैं, जिससे करीब 10 लाख से अधिक छात्रों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
सूत्रों के अनुसार, अधिकांश कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और अब रिजल्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि 20 मार्च के आसपास नतीजे घोषित हो सकते हैं, हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। इसी कारण छात्र लगातार ऑफिशियल वेबसाइट्स पर नजर बनाए हुए हैं।
इस बार रिजल्ट जल्दी जारी करने के पीछे शिक्षा विभाग की नई रणनीति है। विभाग 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू करने की तैयारी में है, जिसके चलते परीक्षाएं फरवरी में ही आयोजित कर ली गई थीं और मूल्यांकन प्रक्रिया को भी तेज किया गया। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि रिजल्ट कब जारी होगा और इस बार कौन सा जिला टॉप करेगा।
बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा हो चुका है और बहुत जल्द रिजल्ट की तारीख का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…