Beautiful Footwear: फुटवियरस करेंगे आपको दीवाना
फैशन से जुड़ी हर एक अपडेट देने की कड़ी में आज मैं आप लोगों के लिए लेकर आ गई हूं शानदार फुटवियरस, जो आपके स्टाइल को इन्हैंस कर देंगे, क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि ड्रेस डिसाइड होने के बाद या नार्मल डे पर भी हमें फुटवियरस को लेकर काफी सोचना पड़ता है तो आज हम बात करेंगें ऐसे फुटवियरस की, जो दिखने में स्टाइलिश भी हों और साथ ही पहनने में कम्फर्टेबल भी रहें।
क्योंकि देखा जाता है कि फैशन अक्सर हमें दर्द में डालने का काम कर ही देता है। और फुटवियर तो कम्फर्टेबल होने ही चाहिए। और अगर हम मार्केट में गए हुए हैं, तो हम जल्दी जल्दी में ऐसी फुटवियर भी उठा लेते हैं जो केवल देखने में अच्छे होते हैं, लेकिन कम्फर्टेबल नहीं होते, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगें कि आपको किस तरह के फुटवियर अपने लिए लेने चाहिए जिससे आप अपने आप में कॉन्फिडेंट भी फिल करें और पूरा पूरा कम्फर्ट भी महसूस करें। पहले फुटवियर हैं
1 किटन हील्स:- इस तरह के सैंडल में बहोत छोटी हील होती है। ऐसे में अगर आपकी हाइट लम्बी है तो आपको ये हील एक नेचुरल हाईट भी देगी। वहीं आप इस सैंडल को किसी शादी या फंक्शन के अलावा अपने ऑफिस में भी पहन सकती हैं। ऑफिस में ये सैंडल आपको एक फॉर्मल लुक भी देगी
2 जूती:- जूती महिलाओं के लिए सबसे कम्फर्टेबल फुटवियर में से एक है। इसको पहनने के बाद महिलाओ के अंदर फिसलने और बैलेंस खोने का डर नहीं रहता। वैसे महिलाएं इसको traditional कपड़ों के साथ पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। जूती में कई तरह के डिज़ाइन भी आते हैं। जिसे आप अनारकली कुर्ती या सूट के साथ भी पहन सकती हैं।
3 प्लेटफॉर्म हील्स:- जब हम हील्स पहनते हैं, तो हमारे मन में सबसे बड़ा डर बैलेंस खोने का होता है। ऐसे में हमेशा कम्फर्ट के हिसाब से हील चुने। अगर अप हाई हील नहीं पहन सकते तो, आप प्लेटफार्म हील्स ले सकते हैं। इस तरह के फुटवियर से आपकी हाईट भी लम्बी लगेगी और आप कम्फर्ट भी महसूस करेंगी
4 ब्लॉक हील्स:- ब्लॉक हील्स खूबसूरत और कम्फर्टेबल हील्स में से एक है। इसको आप वेस्टर्न और इंडियन दोनों कपड़ों के साथ कैरी कर सकते हैं, इन सैंडल में ज्यादा बड़ी हील्स नहीं होती, आप इस हील्स को गाउन या मीडी के साथ भी पहन सकती हैं
5 स्नीकर्स:- अगर आप शादी में ट्रेंडी लुक चाहती हैं, तो आप शादी में ट्रेंडी स्नीकर्स भी पहन सकते है। इसको पहनने के बाद आप कम्फर्ट महसूस करेंगी। जिस वजह से आपको स्नीकर्स अपनी लिस्ट में रखना जरूरी है।
6 हाई हील्स:- अगर आपको हाई हील्स पहनना पसंद है तो आप इसको पहन कर कॉन्फिडेंट फील करती है। तो आपको इस हील्स को भी अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए। अगर आपकी हाईट कम है तो ये हिल्स आपको परफेक्ट हाईट देने में काफी मदद करेगी। और अगर आप न्यूड शेड की हील्स लेते हैं तो आप इसे किसी भी कलर के कपड़ों के साथ पहन सकती है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…