आईपीएल 2025 के बीच में बीसीसीआई ने बड़ा एक्शन लिया है। बोर्ड ने बीसीसीआई के सहायक कोच अभिषेक नायर को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि, इस साल बॉर्डर गवास्कर ट्रॉफी में 1-3 से मिली टीम इंडिया को हार के बाद ड्रेसिंग रूम की बातें लीक होने पर बीसीसीआई (BCCI) ने यह बड़ी कार्रवाई की है।
बता दें कि, BGT सीरीज हारने के बाद बीसीसीआई ने एक रिव्यू मीटिंग की थी जिसमें टीम प्रबंधन के एक सदस्य ने शिकायत की थी कि ड्रेसिंग रूम के खबरें बाहर जा रही है। वहीं, मीडिया रिपोट्स की माने तो सहायक कोच अभिषेक नायर समेत टीम इंडिया के फिल्डिंग कोच टी दिलीप और ट्रेनर सोहम देसाई को भी बाहर कर दिया गया है।
सूत्रों के हवाले से बताया गया कि नायर की जगह किसी को नियुक्त नहीं किया जाएगा क्योंकि बल्लेबाजी कोच के तौर पर सितांशु कोटक पहले ही टीम इंडिया के साथ जुड़े हुए हैं। वहीं दिलीप का काम सहायक कोच रेयान टेन डेस्काटे देखेंगे।
आपको बता दें कि, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भारतीय टीम 1-3 से सीरीज हार गई थी। वहीं, सीरीज के बाद रविचंद्रन अश्विन ने संन्यास ले लिया था और सीरीज के दौरान सिडनी टेस्ट से कप्तान रोहित शर्मा खुद को बाहर कर लिया था और जिसके बाद ऐसा माना जा रहा था कि, टीम के अंदर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। वहीं, ड्रेसिंग रूम की खबरें भी बाहर आ गई और मामला गर्मा गया।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…