ट्रैवल

BAROT GHATI: हसीनवादियों में बसी हिमाचल की बरोट घाटी, शांति और एकांत के लिए एक बार जरूर आएं , बरोट घाटी को जल्दी से कर लो एक्सप्लोर।

BAROT GHATI: हसीनवादियों में बसी हिमाचल की बरोट घाटी

क्या आप हिमाचल गए है। अगर आपको घूमना पसंद है तो जाहिर सी बात है कि आप लोग जरूर ही हिमाचल गए होंगे। लेकिन अब भी हिमाचल की गोद में ऐसे कई राज छिपे है या कहें ऐसी कई जगहें छिपी हुई है जहां जाना तो दूर लोगों को उनके बारे में पता भी नहीं होता। और इतना ही नहीं बहुत कम लोग ऐसी जगहों पर जा पाते है और यहां के हसीन नजारे और अद्भुत दृश्यों का आनंद उठा पाते है

और यहां पर मिलने वाली शांति की तो बात ही कुछ और है क्योंकि इन जगहों पर लोगों की आवाजाही बिल्कुल कम रहती है तो यहां आपको भीड़ भड़ाका देखने को नहीं मिलेगा। और जाहिर सी बात है कि अगर भीड़ भड़ाका नहीं है तो आप वहां असीम शांति का अनुभव कर सकते है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी ही घाटी के बारे में बताने वाले है जिसके बारे में लोगों को आज भी नहीं पता है बता दूं कि ये घाटी हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित हैं

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित हम जिस घाटी के बारे में बात कर रहे हैं, उसका नाम बरोट घाटी है, जो लोग ऐसे ही जगह पर जाना पसंद करते हैं, जहां प्राकृतिक सुंदरता और शांतिपूर्ण वातावरण हो और टूरिस्ट्स की कम भीड़ देखने को मिले तो उनके लिए ये परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं। बता दें, ये घाटी समुद्र तल से 1,830 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और ऊंचे पहाड़ों, हरे-भरे जंगलों और चमकती नदियों से घिरी हुई है।

अगर आप किसी बात लेकर परेशान हैं और किसी शांत जगह पर छुट्टियां मनाने की सोच रहे हैं, तो बरोट घाटी आया जा सकता है। यहां पर बहने वाली उहल नदी टूरिस्ट्स को अपनी ओर आकर्षित करती है। नदी की आवाज आपके मन को शांति अनुभव करवाएगी। यहां बैठकर आपको काफी अच्छा लगेगा। और इतना ही नहीं बरोट घाटी में जहां आपको प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेगी, वहीं आप यहां वाइल्ड लाइफ सेंचुरी भी देख सकते हैं, जिन लोगों को वाइल्ड लाइफ देखने का शौक है, उनके लिए बरोट घाटी बेस्ट है।

बता दें, यहां का नरगु वाइल्ड लाइफ सेंचुरी उहल नदी के पूर्वी किनारे पर स्थित है। जहां आपको हिमालयन मोनाल, जंगली बिल्लियां, बंदर और काले भालू देखने को मिलेंगे। और तो और आप यहां पर ट्रैकिंग, कैंपिंग और कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं, बरोट घाटी में आपको ये सब कुछ करने को मिलेगा। यहां पर आने वाले टूरिस्ट वाटर रैपलिंग, पुल पर चढ़ना, नदी पार करना और फ्लाइंग फॉक्स करना काफी पसंद करते हैं। अब आते हैं मेन बात पर हमने जिस घाटी के बारे में बताया वो आखिर है कहां

बरोट घाटी जिला मुख्यालय मंडी से 65 किमी दूर स्थित है, हिमाचल प्रदेश के मंडी में आने के बाद यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। इसी के साथ आपको बता दें, शिमला, दार्जिलिंग और नैनीताल जैसे ज्यादा फेमस हिल स्टेशनों की तुलना में बरोट घाटी ज्यादा शांत है। इसी के साथ यहां आने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून तक माना जाता है।

Kirti Bhardwaj

Share
Published by
Kirti Bhardwaj

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

18 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago