ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) की चेतावनी और आखिरी अल्टीमेटम के बावजूद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और देश की अंतरिम सरकार अपने फैसले पर कायम हैं। बांग्लादेश ने साफ कर दिया है कि अगर T20 विश्व कप के मैच भारत की जगह श्रीलंका में नहीं कराए गए, तो उसकी टीम विश्व कप में हिस्सा नहीं लेगी।
खिलाड़ियों के साथ एक अहम बैठक के बाद बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नज़रुल ने आईसीसी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आईसीसी ने बांग्लादेश के साथ सही व्यवहार नहीं किया और खिलाड़ियों की सुरक्षा को नजरअंदाज किया जा रहा है।
आसिफ नज़रुल ने बताया कि सरकार, क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ी—तीनों इस बात पर एकमत हैं कि खिलाड़ियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि बांग्लादेश किसी भी दबाव में नहीं आएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया को यह समझना चाहिए कि अगर बांग्लादेश वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा तो इसके बड़े नतीजे हो सकते हैं। लेकिन इसके बावजूद खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे ऊपर है।
आईसीसी की सख्त चेतावनी के बाद भी बांग्लादेश ने अपना फैसला नहीं बदला है। इस विवाद के चलते T20 विश्व कप पर अब संकट के बादल मंडराते दिख रहे हैं। अब सभी की नजरें आईसीसी के अगले कदम और इस विवाद के समाधान पर टिकी हुई हैं।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…