क्रिकेट

भारत से उलझने पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को अपने ही खिलाड़ी ने दिखाया आईना

टी20 विश्व कप से पहले भारत और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच में तनातनी देखने को मिल रही है। इसकी शुरूआत तब हुई जब बांग्लादेश खिलाड़ी को आईपीएल से बीसीसीआई ने बाहर कर दिया। इसके बाद दोनों ही बोर्ड के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आईसीसी को दोनों के बीच में आना पड़ा। वहीं, इस बीच बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने अपने ही क्रिकेट बोर्ड को चेताते हुए समझदारी से काम लेने की सलाह दी है।

तमीम इकबाल ने क्रिकबज (Cricbuzz) को दिए अपने इंटरव्यू में कहा कि, सबसे पहले तो हम बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को एक इंडिपेंडेंट बॉडी (स्वतंत्र संस्था) मानते हैं। बेशक सरकार एक बड़ा रोल निभाती है, लेकिन अगर हम बीसीबी को एक स्वतंत्र संस्था कहते हैं, तो फिर उसे अपने फैसले लेने का अधिकार होना चाहिए। अगर बोर्ड को कोई चीज सही लगती है, तो उसे वही फैसला करना चाहिए। लोगों की राय या बाहरी दबाव में आकर कोई कदम नहीं उठाना चाहिए। ऐसा कोई भी फैसला नहीं लेना चाहिए, जिससे आने वाले सालों में समस्याओं का सामना करना पड़े क्योंकि आज लिया गया फैसला अगले 10 सालों तक असर डाल सकता है और इसलिए बांग्लादेशी खिलाड़ियों और बांग्लादेश क्रिकेट के भविष्य को ध्यान में रखकर कोई भी स्टैंड लेना चाहिए।

आपको बता दें कि, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा के चलते आईपीएल 2026 में मुस्तफिजुर रहमान को बाहर कर दिया गया जिसके बाद से बांग्लादेश सरकार बीसीसीआई से नाराज है और उसने अपनी टीम को विश्व कप के लिए भारत ना भेजने के लिए आईसीसी से अपने मैच भारत से बाहर कराने की मांग कर रही है।आईसीसी ने बांग्लादेश की इस मांग को खारिज कर दिया, जिसके बाद बांग्लादेश ने दोबारा आईसीसी को पत्र लिखा है।

 

ये भी पढ़ें :

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

3 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

4 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

5 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago