पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। वहीं, सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले में शामिल लोकल आतंकी आदिल हुसैन थोकर के घर को बम से उड़ा दिया है। इस आतंकी पर आरोप है कि, इसने पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए हमले की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में पाकिस्तानी आतंकवादियों की मदद की। वहीं, हमले में शामिल दूसरे आतंकी के घर को जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बुलडोजर से गिरा दिया है।
बता दें कि, पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। सोशल मीडिया पर शुक्रवार सुबह बैसारन घाटी का एक वीडियो सामने आया है जिस पर साफ देखा जा सकता है कि हमले के बाद स्थिति कितनी बदल गई है। वहीं, पाकिस्तानी आर्मी ने एलओसी के पास कुछ जगहों पर गोलीबारी शुरू कर दी है लेकिन भारतीय सेना ने भी इसका करारा जवाब दिया। इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।
वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों के होने की खबर सामने आ रही है। बांदीपोरा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस दौरान गोलीबारी की भी आवाज सुनाई दे रही है। ऐसी जानकारी मिली है कि इलाके में 1-2 आतंकी मौजूद हो सकते है।
आपको बता दें कि, J&K पुलिस, 13 आरआर और 3 बटालियन सीआरपीएफ के संयुक्त कर्रवाई करते हुए आतंकियों के तीन सहयोगियों को पकड़ लिया है। वे भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें हथियार/बारूद के साथ पकड़ लिया।
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी जल्द ही श्रीनगर और उधमपुर के लिए रवाना होंगे। सेना प्रमुख कश्मीर घाटी में तैनात वरिष्ठ सेना कमांडरों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। वो घाटी में चल रही सुरक्षा स्थिति और नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान सेना द्वारा युद्धविराम उल्लंघन की कोशिशों की समीक्षा करेंगे।
जयपुर, 27 अक्टूबर 2026। राजस्थान में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम एक बार फिर…
जयपुर, 27 अक्टूबर 2026। राजस्थान सरकार ने प्रदेश की हजारों आशा सहयोगिनियों को आर्थिक राहत…
जयपुर। राजस्थान की राजनीति में भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग अब डिजिटल विरोध…
रायपुर: हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसके सिर पर अपनी पक्की छत हो,…
रायपुर: द क्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से विकसित हो…
रायपुर: सरगुजा संभाग में जैव चिकित्सा अपशिष्ट के सुरक्षित निपटान और पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम…