Categories: मनोरंजन

आवारापन 2 OTT Release: इमरान हाशमी की फिल्म प्राइम वीडियो पर हुई रिलीज, घर बैठे देख सकेंगे फैंस

 साल 2026 अभिनेता इमरान हाशमी के लिए बहुत शानदार रहा है। इमरान हाशमी ने इस साल फिल्म 'आवारापन 2' में काम किया और यह फिल्म इमरान के करियर के लिए लकी जैकपॉट साबित हुई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और फिल्म के गाने भी खूब हिट रहे। अब फिल्म (Awarapan 2 OTT release) ओटीटी पर कब आ रही है, इसको लेकर जानकारी सामने आई है।

ओटीटी पर कब रिलीज होगी 'आवारापन 2'?
इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) स्टारर फिल्म ने सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया, ऐसे में फैंस को इंतजार है कि फिल्म ओटीटी पर कब आए। अब इसको लेकर जानकारी सामने आई है। फिल्म को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होना शुरू हो चुकी है। हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म Prime Video की तरफ से इसका एलान किया गया है। प्राइम वीडियो ने घोषणा की है कि 'आवारापन 2' (Awarapan 2) अब उनके प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है।

इस एलान का एक वीडियो भी साझा किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा 'तो फिर आओ एक बार फिर शिवम पंडित से मिलने'। इसके अलावा वीडियो में फिल्म का गाना 'तेरा मेरा रिश्ता' (Tera Mera Rishta) भी बजता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो पर कई फैंस ने कमेंट्स भी किए और इमरान और उनके किरदार शिवम पंडित पर खूब प्यार लुटाया है।

हिट हुई 'आवारापन 2'
वहीं आवारापन 2 की बात करें तो फिल्म साल 2007 में आई फिल्म आवारापन का सीक्वल है। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है और इसे नितिन, बिलाल सिद्दीकी और विशेष भट्ट ने लिखा है। वहीं फिल्म को विशेष फिल्म्स ने बनाया। आपको बता दें कि जब साल 2007 में आवारापन आई थी तो फिल्म ने कोई खास कमाल नहीं दिखाया था, लेकिन फिल्म के दूसरे पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की।

सेक्निल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, आवारापन 2 ने करीब 2013 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया। फिल्म के जरिए इमरान हाशमी फिर से शिवम पंडित बनकर लौटे और दर्शकों ने उन पर खूब प्यार लुटाया। इसके अलावा फिल्म के गाने (Awarapan 2 Songs) खूब हिट हुए। फिल्म में इमरान के साथ दिशा पाटनी, शबाना आजमी जैसे एक्टर्स भी नजर आए।

 

News Desk

Recent Posts

काला हिरण मामले में सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें? दिल्ली हाईकोर्ट ने 4 हफ्ते में मांगा जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान फिल्म 'काला हिरण' को लेकर चल रहे विवाद के कारण चर्चा…

36 minutes ago

‘राइज एंड फॉल 2’ एपिसोड 14 में बवाल, तख्तापलट टास्क रद्द; प्रियंका चाहर चौधरी से भिड़े शहजाद पूनावाला

अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में इन दिनों खूब ड्रामा…

1 hour ago

किस्तान ने हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी से लिया नाम वापस, भारत ने न्यूट्रल वेन्यू की मांग ठुकराई

नई दिल्ली  पाकिस्तान ने भारत में होने वाले हॉकी एशियंस चैंपियंस ट्रॉफी से अपना नाम…

1 hour ago

टीम इंडिया में चोटों का कहर, 32 खिलाड़ियों को कराना पड़ा रिहैब; BCCI की रिपोर्ट में बड़े खुलासे

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट में खिलाड़ियों की इंजरी अब बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं.…

1 hour ago

अमेरिका में ग्रीन कार्ड पर रोक से 1 लाख भारतीयों की बढ़ी चिंता, Infosys-HCL समेत 8 कंपनियों पर ट्रंप का एक्शन

नई दिल्ली  अमेरिका की इमिग्रेशन पॉलिसी में बदलाव ने एक लाख से ज्यादा भारतीय आईटी…

1 hour ago

45 की उम्र में भी त्वचा दिखेगी जवां? घर पर बनाएं मुल्तानी मिट्टी का नेचुरल फेस पैक

 उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर टैनिंग, झाइयां, फाइन लाइन्स और ओपन पोर्स की समस्या…

2 hours ago