देश

मेरठ के PAC जवान का आत्मकथा, जवान ने अधिकारियों को दी जानकारी

मेरठ के PAC जवान का आत्मकथा: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पीएसी (प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी) के एक जवान का जवाब अधिकारियों को चौंका देने वाला था। काम में लापरवाही और अनुशासनहीनता को लेकर जब जवान से स्पष्टीकरण मांगा गया, तो उसने जो जवाब दिया, उससे सब हैरान रह गए। जवान ने अधिकारियों से कहा कि, वो मानसिक तनाव और निजी समस्याओं से जूझ रहा है, जिसके कारण उसे अपनी ड्यूटी में ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई हो रही है।

जवान ने बताया कि, उसकी पत्नी से उसका झगड़ा चल रहा है और वो रात को सोते समय सपने में अपनी पत्नी को देखता है, जो उसकी छाती पर बैठ जाती है, और उसका खून पीने का प्रयास करती है। ये ही कारण है कि, वो पूरी रात ठीक से सो नहीं पाता, जिसके कारण वो ऑफिस समय पर नहीं पहुंच पाता और न ही अपने काम पर ठीक से ध्यान दे पाता है। जवान ने ये भी बताया कि, वो डिप्रेशन की दवाइयां ले रहा है, और उसकी मां भी बीमार हैं। इस सबके कारण उसकी मानसिक स्थिति नाजुक हो गई है और वो भगवान की शरण में जाना चाहता है।

सोशल मीडिया पर वायरल पत्र

ये पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद अधिकारियों ने इस मामले पर चुप्पी साध ली। अधिकारियों का कहना है कि, जवान के मामले की पूरी जांच की जा रही है और यदि जरूरत पड़ी तो उसे काउंसलिंग दी जाएगी। अगर जवान को किसी प्रकार की विभागीय सहायता की आवश्यकता होगी, तो वह भी उपलब्ध कराई जाएगी।

44वीं वाहिनी पीएसी के प्रभारी दलनायक ने जवान को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था, जिसके जवाब में जवान ने अपनी स्थिति को स्पष्ट किया। जवान के इस जवाब में एक गंभीर मानसिक समस्या का संकेत मिलता है, जिसके कारण उसे अपनी ड्यूटी पर ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई हो रही है।

मामले की जांच जारी

इस मामले में 44वीं वाहिनी पीएसी के कमांडेंट सत्येंद्र पटेल ने बताया कि, चिट्ठी वायरल हुई है और उसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है और यदि जवान को काउंसलिंग की आवश्यकता पाई जाती है, तो वो शीघ्र उसे उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा, अगर उसे किसी प्रकार की विभागीय सहायता की जरूरत महसूस होती है, तो वो प्रक्रिया के तहत प्रदान की जाएगी।

ये घटना इस बात का उदाहरण बनती है कि, कैसे मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं एक व्यक्ति की कार्यक्षमता और जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती हैं। इसके साथ ही ये भी बताती है कि, संस्थाओं को अपनी कर्मचारियों की मानसिक स्थिति और स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए, ताकि वे बेहतर तरीके से अपना काम कर सकें और कोई भी मानसिक दबाव उनके प्रदर्शन को प्रभावित न करे।

यह भी पढ़े:

तेजी से होगा नाहर सिंह स्टेडियम में खेल कोर्ट बनाने का काम

‘PoK की वापसी से कश्मीर समस्या का समाधान’ पूरी दुनिया के सामने हो गया बड़ा एलान !

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

13 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

23 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

24 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago