पंजाब

पंजाबी सिंगर-एक्टर की फैन बनीं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, अमांडा ‘मैं पंजाब हां’ टी-शर्ट पहनकर पहुंचीं मंच पर

पंजाबी सिंगर और एक्टर की फैन बनीं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर

 

 

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर अमांडा वेलिंग्टन इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। जिस की वजह है—उनका पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के प्रति प्यार और फैन मोमेंट, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया

दरअसल हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में हुए दिलजीत दोसांझ के ‘ओरा 2025 टूर’ के दौरान क्रिकेटर अमांडा दिलजीत के कॉन्सर्ट में पहुंचीं। और स्टेज तक पहुंचने के बाद जो हुआ, उसने उस पल को क्रिकेटर अमांडा और दिलजीत दोनों के लिए यादगार बन गया।

दिलजीत दोसांझ जब अपनी लाइव परफॉर्मेंस में व्यस्त थे, तभी दर्शकों के बीच से एक चेहरा स्टेज की ओर बढ़ा हुआ दिखा और वो थीं ऑस्ट्रेलिया की स्टार क्रिकेटर अमांडा वेलिंग्टन। उन्होंने काले रंग की टीशर्ट पहनी थी, जिस पर लिखा था कि, “मैं पंजाब हां”

मंच पर पहुंचते ही उन्होंने दिलजीत को अपनी पहचान बताई और कहा कि, वे ऑस्ट्रेलिया विमन क्रिकेट टीम की खिलाड़ी हैं।

अमांडा ने अपने बैग से पीले रंग की क्रिकेट टीशर्ट निकाली, जिस पर उनका नाम और जर्सी नंबर 29 लिखा था। ये देखकर दिलजीत खुद भी मुस्कुरा उठे। उन्होंने अमांडा को गले लगाकर झुककर प्रणाम किया और कहा कि, “ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर बहुत स्ट्रॉन्ग होते हैं, पर इस बार हमारी टीम जीत गई।”

इस पर अमांडा ने भी मुस्कुराते हुए खुशी जताई। स्टेज पर दिलजीत दोसांझ ने अमांडा की टीशर्ट पर ऑटोग्राफ साइन किया और उनके साथ सेल्फी भी ली। जाने से पहले उन्होंने अमांडा को एक स्पेशल गिफ्ट भी दिया।

साथ ही अमांडा ने ये पूरा पल अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा कि, “कभी नहीं सोचा था कि, दिलजीत दोसांझ के साथ मंच पर जाऊंगी। ये पल हमेशा याद रहेगा।” उनकी पोस्ट पर लाखों व्यूज़ और हजारों कमेंट्स आए। फैंस ने लिखा कि, “पंजाब और ऑस्ट्रेलिया का सबसे प्यारा कॉम्बिनेशन”।

अमांडा वेलिंग्टन सिर्फ क्रिकेट या म्यूजिक तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति से भी गहरा लगाव है। उन्होंने पिछले साल दीवाली के मौके पर साड़ी पहनकर फोटो शेयर की थी। उस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि, “हैप्पी दिवाली! आपके हर दिन दिवाली की लाइट्स की तरह चमकते रहें।”

दरअसल, साल 2022 में भारत दौरे के दौरान अमांडा ने मुंबई से साड़ी खरीदी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि,“साड़ी खरीद ली है, अब इसे सही तरीके से पहनना सीख रही हूं।”

बाद में उन्होंने अपनी साड़ी में तस्वीर पोस्ट की और कहा कि, शायद उन्होंने गलत तरह से पहनी है, लेकिन इसे पहनकर बहुत अच्छा महसूस हुआ। उनकी इस फोटो को 4.3 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया। अमांडा जब भी भारत आती हैं, तो मेहंदी लगवाना नहीं भूलतीं।

2023 और 2024 के भारत दौरे में उन्होंने हाथों पर मेहंदी लगवाकर उसकी तस्वीरें साझा कीं। भारतीय फैंस ने उन्हें “सबसे प्यारी विदेशी देसी लड़की” कहकर खूब प्यार दिया।

आपको बता दें कि, अमांडा-जेड वेलिंग्टन, जन्म 29 मई 1997, ऑस्ट्रेलिया की दाएं हाथ की लेग स्पिनर हैं। वे महिला राष्ट्रीय क्रिकेट लीग (WNCL) में साउथ ऑस्ट्रेलियाई स्कॉर्पियन्स और WBBL में एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेलती हैं।

साल 2012 में मात्र 15 वर्ष की उम्र में उन्होंने WNCL में डेब्यू किया था और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनीं। 2016 से वे ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट, वनडे और टी20—तीनों फॉर्मेट में खेल रही हैं।

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट्स वैसे तो हमेशा सुपरहिट रहते हैं, लेकिन ये पल कुछ अलग था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद फैंस ने लिखा –“दिलजीत सिर्फ सिंगर नहीं, एक कल्चर का ब्रांड हैं।”

वहीं कुछ ने लिखा – “ऑस्ट्रेलिया की स्टार ने जब कहा ‘मैं पंजाब हां’, तो ये दुनिया को जोड़ने वाला पल था।”

Lata Rani

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago