अमृतसर में हथियार बरामद
भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच एक बड़ी आतंकी साजिश को बीएसएफ (BSF) और अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने मिलकर नाकाम कर दिया है। रविवार सुबह पुलिस और सुरक्षाबलों ने अमृतसर के चक बाला गांव (थाना अजनाला के पास) में छापा मारकर ड्रोन के जरिए भेजे गए हथियार और विस्फोटक जब्त किए। दरअसल रविवार सुबह करीब 11 बजे ग्रामीणों से सूचना मिली कि गांव के पास कुछ संदिग्ध चीजें पड़ी हैं। इसके बाद बीएसएफ और पंजाब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी ली। वहां से हथियारों और विस्फोटकों की भारी खेप बरामद हुई।
क्या-क्या मिला ?
972 ग्राम RDX (खतरनाक विस्फोटक पदार्थ)
2 हैंड ग्रेनेड
2 डेटोनेटर
1 रिमोट कंट्रोल डिवाइस और उसका चार्जर
कमांड मैकेनिज्म सिस्टम
8 बैटरियां
1 ब्लैक बॉक्स
2 पिस्टल (.30 बोर) और 4 मैगजीन
30 जिंदा कारतूस
पंजाब पुलिस प्रमुख गौरव यादव ने इस कार्रवाई की पुष्टि की और बताया कि इस मामले में FIR दर्ज कर दी गई है, जिसमें Explosives Act, Arms Act और Aircraft Act के तहत धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस का मानना है कि ये हथियार और विस्फोटक सीमा पार पाकिस्तान से भेजे गए थे और इनका मकसद पंजाब में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देना हो सकता था।
पुलिस ने बयान जारी कर कहा:
“हम पंजाब के नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। हमने समय रहते इस आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है और भविष्य में भी हम अपने सुरक्षा साझेदारों और आम लोगों के साथ मिलकर हर साजिश को रोकते रहेंगे।”
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार और नशे की तस्करी की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। ऐसे में यह कार्रवाई सुरक्षा एजेंसियों की चौकसी और तत्परता को दिखाती है। अब पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन गतिविधियों पर निगरानी और बढ़ा दी गई है।
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…
प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…
देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…