आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। केजरीवाल ने पीएम को लिखी चिट्ठी में दिल्ली के जाट समाज को केंद्र की ओबीसी लिस्ट में शामिल करने को लेकर बात कही है।
केजरीवाल ने कहा कि ‘आपने दिल्ली के जाट समाज को धोखा दिया। दिल्ली में ओबीसी दर्जा प्राप्त जाटों और सभी अन्य जातियों को केंद्र की OBC लिस्ट में शामिल किया जाए।’ उन्होंने कहा कि, “केंद्र सरकार ने 10 सालों से जाट समाज को OBC आरक्षण के नाम पर धोखा किया। आपने 2015 में जाट समाज के नेताओं को घर बुलाकर वादा किया था कि दिल्ली के जाट समाज को केंद्र की OBC लिस्ट में शामिल किया जाएगा। 2019 में अमित शाह ने जाट समाज को केंद्र की OBC लिस्ट में लाने का वादा किया। राजस्थान के जाट समाज के छात्रों को डीयू में रिजर्वेशन मिलना है तो दिल्ली के जाट समाज को क्यों नहीं मिलता?”
अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधते हुए कहा, “गृह मंत्री ने भी वादा किया था, लेकिन नहीं किया। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री झूठ बोल रहे हैं। चुनाव से पहले बोलते हैं, लेकिन उसके बाद भूल जाते हैं। मैंने PM को कल चिट्ठी लिखी है। उनका वादा याद दिलाया जो उन्होंने जाट समाज किया था।” अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, “केंद्र की ओबीसी लिस्ट में न होने से दिल्ली के जाट समाज के हजारों बच्चों को डीयू में दाखिला नहीं मिलता। मोदी सरकार दिल्ली में ओबीसी लिस्ट में होने के बावजूद केंद्र सरकार के संस्थानों में जाटों को लाभ नहीं मिलने दे रही है। दिल्ली के जाट समाज को रिजर्वेशन नहीं मिलता है। कॉलेज के एडमिशन या नौकरी में रिजर्वेशन नहीं मिलता। प्रधानमंत्री ने खुद ये घोषणा की थी, जाट समाज को रिजर्वेशन मिलेगा, फिर भी नहीं किया गया।”
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…